Breaking News
Narnaul News Update: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का अनाज मंडी दौरा, बाजरे की खरीद में धांधली का लगाया आरोप, राजीव गांधी प्रतिमा के अपमान पर भी जताया रोषYamunanagar News: यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री से घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौतACR Promotion: ACR में ‘औसत’ रिपोर्ट के आधार पर नहीं रोक सकते प्रमोशन, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिए समीक्षा के आदेशरेप केस में सजा काट रहे आसाराम को बीमार पत्नी से मिलने के लिए पैरोन नही मिली: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कियाBollywood News: Ranbir Kapoor की रामायण, यश के रावण लुक को लेकर आर्य बब्बर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहाNarnaul News Update: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का अनाज मंडी दौरा, बाजरे की खरीद में धांधली का लगाया आरोप, राजीव गांधी प्रतिमा के अपमान पर भी जताया रोषYamunanagar News: यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री से घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौतACR Promotion: ACR में ‘औसत’ रिपोर्ट के आधार पर नहीं रोक सकते प्रमोशन, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिए समीक्षा के आदेशरेप केस में सजा काट रहे आसाराम को बीमार पत्नी से मिलने के लिए पैरोन नही मिली: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कियाBollywood News: Ranbir Kapoor की रामायण, यश के रावण लुक को लेकर आर्य बब्बर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Narnaul City News: सवर्ण समाज एकता मंच का पैदल रोष मार्च कल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

ppravesh kaushik
शेयर करें
Narnaul City News: सवर्ण समाज एकता मंच का पैदल रोष मार्च कल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Narnaul City News: सवर्ण समाज एकता मंच का पैदल रोष मार्च कल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul City News: 15 अक्टूबर बृहस्पतिवार को सुबह 10:00 बजे, सवर्ण समाज एकता मंच जिला महेंद्रगढ़ के बैनर तले एक बड़ा पैदल मार्च निकाला जाएगा। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा से शुरू होने वाला यह पैदल मार्च स्थानीय लघु सचिवालय तक पहुंचेगा, जहां मंच द्वारा देश के राष्ट्रपति के नाम विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रमुख मांगें और यूजीसी कानून का विरोध

संगठन द्वारा सौंपे जाने वाले इस ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया जाएगा-

विज्ञापन
  1. यूजीसी (UGC) रोल बैक

  2. एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट को रद्द करना।

  3. जातिगत आरक्षण को समाप्त करना।

व्यापक स्तर पर जुटेंगे समाज के लोग

सवर्ण समाज एकता मंच जिला महेंद्रगढ़ के संयोजक खेमचंद शर्मा ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में सवर्ण समाज का शीर्ष नेतृत्व विशेष रूप से शिरकत करेगा। इसके अलावा, जिले के सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी और नारनौल शहर के साथ-साथ विभिन्न गांवों से भी सवर्ण समाज के लोगों के भारी संख्या में पहुंचने की पूरी संभावना है।

शांतिपूर्ण और शालीनता से रखी जाएगी मांग

गौड़ सभा के प्रधान एडवोकेट राकेश मेहता ने स्पष्ट किया है कि सवर्ण समाज हमेशा से एक सभ्य समाज में गिना जाता है। प्रदर्शन के दौरान ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे आम जनजीवन या किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े। सभी लोग पूरी शालीनता और अनुशासन के साथ अपनी बात रखेंगे।

उन्होंने बताया कि उनके इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सर्वसमाज का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। अंत में उन्होंने अपील की है कि सवर्ण समाज के अधिक से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल होकर अपनी एकता और संगठन की ताकत का परिचय दें।

यह भी देखें –  हकेवि के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, आपदा जोखिम आकलन के लिए विद्यार्थियों का दल हिमाचल प्रदेश रवाना

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।