Breaking News
Dainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलशDainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलश

Narnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमला

ppravesh kaushik
शेयर करें
Narnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमला

 नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul Crime News:  नारनौल के समीप गांव मांदी में अवैध खनन रोकने को लेकर हुए विवाद में खनन करने वालों ने एक अधिवक्ता पर हमला कर दिया, जिससे अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना नारनौल के गांव मांदी निवासी भालेंद्र यादव एडवोकेट अपने गांव मांदी में फार्म हाउस में रहते हैं। भालेंद्र यादव के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनके खेतों के पास अवैध खनन करने वाले कुछ लोग मिट्टी का खनन कर रहे थे, इसकी जानकारी जब उन्हें लगी तो वो उनको रोकने के लिए गए। उन्होंने बताया कि जब वे आरोपियों को बता रहे थे कि इससे उनके खेतों को भी नुकसान होगा, तब कुछ लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमले के बाद अधिवक्ता भालेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वे शक्ति सिंह नामक व्यक्ति को जानते हैं, जो उनके ही गांव का रहने वाला है। हमला करने के बाद वे उसको यहां खेतों में मिट्टी में गिराकर भाग गए। इसके बाद उसने परिजनों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसको इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। भालेंद्र यादव की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी देखें – व्हाट्सएप और टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुपों के जरिए सक्रिय हुए साइबर ठग, एसपी दीपक कुमार ने जारी की चेतावनी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।