Breaking News
Narnaul Crime News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 7.15 लाख की ठगी मामले में जोधपुर से एक आरोपी गिरफ्तार, नारनौल साइबर पुलिस की कार्रवाईNarnaul: संपत्ति विवादों में कानून हाथ में न लें; जबरन कब्जा, धमकी और दबाव बनाने वालों के विरुद्ध होगी नियमानुसार कार्रवाईचारधाम यात्रा: 56.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 132 मौतेंKurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र में लिफ्ट देकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूट, कान फाड़कर ले गया सोने की बालियांNarnaul News: गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के पैरेलल लाइसेंस के खिलाफ नारनौल में गरजे बिजली कर्मी, फूंके पुतले, तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनीNarnaul Crime News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 7.15 लाख की ठगी मामले में जोधपुर से एक आरोपी गिरफ्तार, नारनौल साइबर पुलिस की कार्रवाईNarnaul: संपत्ति विवादों में कानून हाथ में न लें; जबरन कब्जा, धमकी और दबाव बनाने वालों के विरुद्ध होगी नियमानुसार कार्रवाईचारधाम यात्रा: 56.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 132 मौतेंKurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र में लिफ्ट देकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूट, कान फाड़कर ले गया सोने की बालियांNarnaul News: गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के पैरेलल लाइसेंस के खिलाफ नारनौल में गरजे बिजली कर्मी, फूंके पुतले, तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी

Narnaul: संपत्ति विवादों में कानून हाथ में न लें; जबरन कब्जा, धमकी और दबाव बनाने वालों के विरुद्ध होगी नियमानुसार कार्रवाई

Narnaul: संपत्ति विवादों में कानून हाथ में न लें; जबरन कब्जा, धमकी और दबाव बनाने वालों के विरुद्ध होगी नियमानुसार कार्रवाई

Oplus_16908322

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से भूमि, मकान, प्लॉट एवं अन्य अचल संपत्तियों से जुड़े विवादों का समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के माध्यम से कराने की अपील की है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि संपत्ति पर अधिकार का दावा करने के लिए किसी भी व्यक्ति को बल प्रयोग, धमकी, जबरन कब्जा अथवा भय का वातावरण पैदा करने की अनुमति नहीं है। ऐसे कृत्यों की शिकायत मिलने पर तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संपत्ति संबंधी विवाद होने पर संबंधित पक्ष अपने दस्तावेजों और तथ्यों के साथ सक्षम न्यायालय अथवा संबंधित सक्षम प्राधिकारी के समक्ष अपनी बात रखें। किसी संपत्ति पर अपना अधिकार होने का दावा दूसरे पक्ष को धमकाने, बलपूर्वक बेदखल करने या स्वयं कब्जा लेने का आधार नहीं बन सकता। विवाद का समाधान कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया से ही कराया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि किसी संपत्ति के स्वामी अथवा वैध कब्जाधारी को डराकर संपत्ति छोड़ने के लिए मजबूर करना, दबाव बनाकर अनुचित अधिकार स्थापित करने का प्रयास करना या अन्य व्यक्तियों की मदद से जबरन कब्जा करना गंभीर स्थिति उत्पन्न कर सकता है। इस प्रकार के कृत्य नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों को प्रभावित करने के साथ क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकते हैं। किसी पक्ष को अपनी मांग मनवाने के लिए गैरकानूनी तरीकों का सहारा नहीं लेना चाहिए।
पुलिस प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि संपत्ति के स्वामित्व अथवा अधिकार से जुड़े विवादों का निर्णय सक्षम न्यायालय या संबंधित प्राधिकारी की विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुसार होता है। वहीं, विवाद के दौरान धमकी, मारपीट, जबरन प्रवेश या अन्य आपराधिक कृत्य की शिकायत सामने आने पर पुलिस संबंधित तथ्यों की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। किसी विवाद का संपत्ति से संबंधित होना किसी पक्ष को आपराधिक कृत्य करने की छूट नहीं देता।
यदि किसी नागरिक को संपत्ति विवाद के कारण धमकी दी जा रही हो, बलपूर्वक बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा हो अथवा उसकी सुरक्षा को खतरा हो तो वह संबंधित थाना या चौकी में शिकायत दे। इसके अतिरिक्त सुरक्षा शाखा के मोबाइल नंबर 70566 06138 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 70566 06002 पर भी जानकारी साझा कर सकता है। तत्काल खतरे अथवा आपात स्थिति में डायल 112 पर पुलिस सहायता प्राप्त करें। शिकायत के साथ उपलब्ध दस्तावेज, संदेश तथा अन्य संबंधित साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि मामले की जांच में सहायता मिल सके।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संपत्ति संबंधी मतभेदों को टकराव का कारण न बनने दें। अपने अधिकारों के लिए कानूनी रास्ता अपनाएं, सक्षम न्यायालय एवं प्राधिकारी के आदेशों का पालन करें और किसी के बहकावे में आकर कानून हाथ में न लें। शांति, संयम और विधिसम्मत प्रक्रिया से ही विवाद का उचित समाधान संभव है।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।