Breaking News
Aaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियमAaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियम

Narnaul : नारनौल मंडी में अब तक कटे 85 गेट पास, किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार

ppravesh kaushik
शेयर करें
Narnaul : नारनौल मंडी में अब तक कटे 85 गेट पास, किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार

Narnaul : नारनौल मंडी में अब तक कटे 85 गेट पास, किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul : हरियाणा में 01 अक्टूबर से बाजरा खरीद शुरु हो गई है और अबकी बार प्रदेश सरकार ने बाजरे का खरीद मुल्य 2900 रु प्रति क्विंटल रखा है किसानों की फसल की खरीद सरकार 2300 रु प्रति क्विंटल के भाव से खरीदेगी और किसानों को 600 रु भावांतर योजना के जरिए मिलेंगे । लेकिन तीन दिन बीत जाने पर भी किसनों का एक भी दाना नारनौल की मंडी में नहीं बिका है।

 

विज्ञापन

नारनौल स्थित नई अनाज मंडी में किसानों का कहना है कि हमारी फसल का खरीद मुल्य सरकार ने 2300 रु प्रति क्विंटल निर्धारित किया है लेकिन अभी तक हैफेड द्वारा फसल खरीद की प्रक्रिया शुरु नहीं कि है और प्राईवेट आढ़ती 2000 से 2150 रु भाव से ही फसल खरीद रही है, इसलिए यह भी कारण है कि किसान अपनी फसल के लिए सरकारी खरीद शुरु होने का इंतजार तीन दिन से कर रहा है ।

Narnaul : नारनौल मंडी में अब तक कटे 85 गेट पास, किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार
नई अनाज मंडी नारनौल

जल्द शुरु होगी बाजरे की सरकारी खरीद – बाबूलाल यादव

इस पूरे मामले पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बाबूलाल यादव ने स्पष्ट किया है कि हैफेड द्वारा बाजरे की सरकारी खरीद में तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से विलंब हुआ है, लेकिन मार्केट कमेटी की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बाजरे की सरकारी खरीद जल्द ही सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से बातचीत की है। सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि मंडी में अपनी फसल लाने वाले हर किसान का एक-एक दाना तय सरकारी रेट पर खरीदा जाए और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो।

Narnaul : नारनौल मंडी में अब तक कटे 85 गेट पास, किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार
अटल श्रमिक किसान कैंटीन नई अनाज मंडी नारनौल

मंडी सुपरवाइजर ने बताए कड़े नियम और गेट पास की स्थिति

नारनौल मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर रवींद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की तरफ से खरीद के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुरुआती तीन दिनों में कुल 85 गेट पास बनाए जा चुके हैं, जिनमें अकेले शनिवार को 37 गेट पास जारी हुए।

सुपरवाइजर ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए सरकार द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करके ही मंडी में आएं:

  • किसानों को अपना QR कोड जनरेट करके ही मंडी में आना होगा।

  • फसल लाने वाले वाहन पर नंबर प्लेट का होना अनिवार्य है।

  • पड़ोसी राज्यों के व्यापारियों या किसानों को फसल खपाने से रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंडी के गेट पर ही फसल के साथ किसान की फोटो खींची जा रही है और उनका बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जा रहा है।

    Narnaul : नारनौल मंडी में अब तक कटे 85 गेट पास, किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार
    Narnaul : नारनौल मंडी में अब तक कटे 85 गेट पास, किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार

इसके अलावा, मंडी प्रशासन ने किसानों और वहां काम करने वाले श्रमिकों की सुविधा के लिए स्वच्छ पीने का पानी, वाटर कूलर और अटल श्रमिक कैंटीन में भोजन की पुख्ता व्यवस्था की है ताकि अन्नदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

 

 

यह भी देखें– तालोठ गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गूंजा सामाजिक कुरीतियों के खात्मे का संदेश

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।