Breaking News
Narnaul News: अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख तक ऋण आवेदन आमंत्रितNarnaul: रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं: विधायकNarnaul: हितेश वर्मा रोटरी वर्ष 2027-28 के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट 4 के डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिन नियुक्तदिल्ली मेट्रो बंद करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को फटकार; सूर्यकांत बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएंMahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों की खेलकूद में धूम, खो-खो प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय ट्रायल के लिए छात्र विकास और छात्रा प्रियंका का चयनNarnaul News: अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख तक ऋण आवेदन आमंत्रितNarnaul: रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं: विधायकNarnaul: हितेश वर्मा रोटरी वर्ष 2027-28 के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट 4 के डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिन नियुक्तदिल्ली मेट्रो बंद करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को फटकार; सूर्यकांत बोले- मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएंMahendragarh News: राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों की खेलकूद में धूम, खो-खो प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय ट्रायल के लिए छात्र विकास और छात्रा प्रियंका का चयन

Narnaul: सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका, पुलिस ने शुरू कर दी तैयारियां

ddharm narain
Narnaul: सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका, पुलिस ने शुरू कर दी तैयारियां
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: आगामी सर्दी के मौसम में धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वाहन चालकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों एवं थाना सदर नारनौल प्रभारी ने एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर बसंत कुमार और कंस्ट्रक्शन इंचार्ज नीरज कौशिक के साथ बैठक की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में आगामी धुंध के मौसम को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफेद पट्टियां स्पष्ट करवाने तथा आवश्यक स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगवाने के लिए कहा गया। धुंध के दौरान दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को सड़क की लेन, मोड़ और कट का अनुमान लगाने में कठिनाई होती है। ऐसे में सड़क पर स्पष्ट सफेद पट्टियां और उचित स्थानों पर लगे संकेतक बोर्ड वाहन चालकों को दिशा समझने तथा दुर्घटनाओं से बचाव में मदद करते हैं।
सड़क सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के मोड़, चौराहों, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर प्रकाश परावर्तित करने वाले संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर का होना भी आवश्यक है। साथ ही निर्माणाधीन हिस्सों में उचित बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत वाहन चालकों को समय रहते सतर्क करने में सहायक होते हैं। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर धुंध का मौसम शुरू होने से पहले सुरक्षा व्यवस्थाएं बेहतर करवाने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने वाहन चालकों से अपील की है कि धुंध के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और लो-बीम हेडलाइट व उपलब्ध होने पर फॉग लाइट का प्रयोग करें। अनावश्यक ओवरटेक करने, अचानक ब्रेक लगाने तथा सड़क पर वाहन खड़ा करने से बचें। यात्रा से पहले वाहन की लाइट, ब्रेक, इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर अवश्य जांचें। किसी दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।