Breaking News
Nangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताHaryana Mandi Bhav: झज्जर की अनाज मंडी में 4,601 रुपये प्रति क्विंटल बिका 1718 धान, जानिए 1509 और 1121 किस्मों का ताजा मंडी भावNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताHaryana Mandi Bhav: झज्जर की अनाज मंडी में 4,601 रुपये प्रति क्विंटल बिका 1718 धान, जानिए 1509 और 1121 किस्मों का ताजा मंडी भाव

Narnaul: सतनाली में खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 162 किलोग्राम संदिग्ध अमानक घी जब्त

ddharm narain
Narnaul: सतनाली में खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 162 किलोग्राम संदिग्ध अमानक घी जब्त
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सतनाली क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी एवं निरीक्षण कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई डेजिग्नेटेड ऑफिसर डॉ. पुनीत शर्मा के नेतृत्व में डॉ. अमित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारनौल तथा डॉ. रविंदर डाबास खाद्य सुरक्षा अधिकारी चरखी दादरी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
कार्रवाई के दौरान टीम ने खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच के दौरान लगभग 162 किलोग्राम संदिग्ध/अमानक गुणवत्ता का घी जब्त किया गया।
जब्त घी के विधि सम्मत नमूने लेकर अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला में आगे की जांच एवं विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, उचित भंडारण एवं लेबलिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभाग ने आमजन से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं लेबलिंग की जांच करें तथा खाद्य मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा से संबंधित किसी भी शिकायत की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।

 

यह भी देखें      अचानक फट गया है दूध? यूट्यूब की इस वायरल रेसिपी से झटपट तैयार करें हलवाई जैसे लड्डू

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।