Breaking News
Rohtak Murder: रोहतक में लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरारNarnaul: सीजेएम नीलम कुमारी ने ली पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी की बैठकKitchen Sink Clog Hack: किचन सिंक हो गया है जाम? बिना केमिकल के इस एक प्लास्टिक बोतल से मिनटों में साफ करें नालीNarnaul Political News: ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारों के साथ नारनौल में सड़कों पर उतरी कांग्रेसरुपया 13 पैसे टूटकर 96.88 प्रति डॉलर पर: महंगा क्रूड और मजबूत डॉलर का दबाव, सेंसेक्स 1,045 अंक लुढ़काRohtak Murder: रोहतक में लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरारNarnaul: सीजेएम नीलम कुमारी ने ली पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी की बैठकKitchen Sink Clog Hack: किचन सिंक हो गया है जाम? बिना केमिकल के इस एक प्लास्टिक बोतल से मिनटों में साफ करें नालीNarnaul Political News: ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारों के साथ नारनौल में सड़कों पर उतरी कांग्रेसरुपया 13 पैसे टूटकर 96.88 प्रति डॉलर पर: महंगा क्रूड और मजबूत डॉलर का दबाव, सेंसेक्स 1,045 अंक लुढ़का

Kitchen Hacks: अचानक फट गया है दूध? यूट्यूब की इस वायरल रेसिपी से झटपट तैयार करें हलवाई जैसे लड्डू

GGaganpreet Kaur
Kitchen Hacks: अचानक फट गया है दूध? यूट्यूब की इस वायरल रेसिपी से झटपट तैयार करें हलवाई जैसे लड्डू

अचानक फट गया है दूध? यूट्यूब की इस वायरल रेसिपी से झटपट तैयार करें हलवाई जैसे लड्डू

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kitchen Hacks: रसोई में काम करते वक्त कई बार अचानक दूध फट जाता है, जिसके बाद समझ नहीं आता कि इस दूध का आखिर क्या किया जाए। अमूमन लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन थोड़ी सी समझदारी से आप इस फटे हुए दूध से एक शानदार और मुंह में घुल जाने वाली मिठाई तैयार कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब के मशहूर कुकिंग चैनल ‘Soni Kitchens’ पर एक ऐसी ही आसान और बेहतरीन रेसिपी शेयर की गई है, जिसमें फटे दूध से ड्राई फ्रूट्स वाले मावा लड्डू बनाने का तरीका बताया गया है। आइए जानते हैं इसे घर पर झटपट बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि।

लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

विज्ञापन

इस लाजवाब मिठाई को बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की जरूरत नहीं है, बल्कि रसोई में मौजूद सामान्य सामग्री से ही काम चल जाएगा:

1 लीटर फटा हुआ दूध

आधा कप चीनी

आधा कप मिल्क पाउडर

1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी

150 से 200 ग्राम कटे हुए काजू और बादाम

2 से 3 बड़े चम्मच सूखा नारियल का बुरादा

गार्निशिंग के लिए बारीक कटे पिस्ता और बादाम

स्टेप 1: फटे दूध से ऐसे तैयार करें ताजा पनीर

सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर फटे हुए दूध को गर्म करने के लिए रखें। जब दूध अच्छी तरह से फट जाए और छेना अलग हो जाए, तब इसे एक साफ मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें। पनीर और पानी को अलग करने के बाद यह बहुत जरूरी है कि पनीर में मौजूद अतिरिक्त पानी को हाथों से अच्छी तरह निचोड़कर निकाल दिया जाए। यदि पनीर में ज्यादा नमी रह जाएगी, तो लड्डू का मिश्रण गीला हो जाएगा और उसके सही आकार में बंधने में परेशानी आएगी।

स्टेप 2: मावा जैसी कंसिस्टेंसी तैयार करना

छन्ने हुए ताजे पनीर को मिक्सी जार में डालें। अब इसमें चीनी, मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर के साथ थोड़ा सा पानी मिलाकर एक चिकना और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक कढ़ाई में एक चम्मच घी गर्म करें और इस पेस्ट को उसमें पलट दें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए इस मिश्रण को पकाएं। कुछ ही देर में मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा और बिल्कुल मावे की तरह दिखने लगेगा। जब यह कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें। ध्यान रहे कि इसे बहुत ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना मिश्रण जरूरत से ज्यादा सूख सकता है और आपके लड्डू सख्त बन जाएंगे।

स्टेप 3: ड्राई फ्रूट्स भूनें और दें लड्डू का आकार

अब एक दूसरे पैन में थोड़ा सा घी गर्म करके कटे हुए काजू और बादाम को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसी में नारियल का बुरादा डालकर कुछ सेकंड के लिए मिला लें। ध्यान रखें कि ड्राई फ्रूट्स को तेज आंच पर न भूनें, वरना उनका स्वाद कड़वा हो सकता है। अब तैयार किए गए मावा मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और उसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स तथा नारियल मिला लें। जब मिश्रण हाथ से छूने लायक हो जाए, तो अपनी पसंद के हिसाब से छोटे या बड़े आकार के गोल लड्डू बांध लें। ऊपर से पिस्ता और बादाम के टुकड़े चिपकाकर इन्हें बेहतरीन फेस्टिव लुक दिया जा सकता है।

जरूरी सावधानी: इस बात का रखें खास ख्याल

फटे दूध से कोई भी मिठाई या पकवान बनाते समय सबसे अहम बात यह है कि दूध केवल प्राकृतिक रूप से फटा हुआ होना चाहिए, न कि खराब या बासी गंध वाला। यदि दूध से किसी भी तरह की असामान्य खट्टी गंध आ रही है या वह पुराना और खराब हो चुका है, तो उसका इस्तेमाल करने से बचें।

यह भी पढ़ें– ब्लैक कॉफी और आंवला जूस से घट सकता है लिवर का फैट, जानें डॉक्टर की राय

विज्ञापन

खान-पान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।