Narnaul : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा के मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्रदेशभर में सेवा ज्योति यात्रा पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है।
इसी कड़ी में नारनौल में भी बुधवार सुबह 9 बजे से भव्य आयोजन होगा, जिसमें हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां कर दी गई है।
उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए यात्राएं निकालेंगी।
कार्यक्रम में सबसे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन लाइव दिखाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण होगा। दोनों संबोधन बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के समापन पर सेवा ज्योति को नारनौल के महावीर चौक में स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य विधानसभा में भी किसी मुख्य चौक पर सेवा ज्योति को स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है।
साथ ही समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत @2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोग सामूहिक रूप से यह संकल्प लेंगे और वंदे मातरम् का गायन करेंगे।
यात्राओं में सबसे आगे सेवा ज्योति को लेकर एक वाहन चलेगा। यात्राएं गांवों, वार्डों और मंडलों का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर को इस पूरे कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
यह भी देखें – हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुनीता लोहचब ने किया नारनौल का दौरा, कॉलेजों और महिला थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

