Breaking News
Sirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजBeauty Tips: स्किनकेयर से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां छीन लेती हैं चेहरे का ग्लो, समय से पहले आने लगती हैं झुर्रियांJind Cyber Fraud News: न OTP शेयर किया न लिंक खोला, फिर भी दो बैंक खातों से उड़ गए 1.01 लाख रुपये, जींद में हड़कंपSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजBeauty Tips: स्किनकेयर से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां छीन लेती हैं चेहरे का ग्लो, समय से पहले आने लगती हैं झुर्रियांJind Cyber Fraud News: न OTP शेयर किया न लिंक खोला, फिर भी दो बैंक खातों से उड़ गए 1.01 लाख रुपये, जींद में हड़कंप

Narnaul: छह मिनट में पहुँची मदद, घायलों को मिला सहारा

ddharm narain
शेयर करें
Narnaul: छह मिनट में पहुँची मदद, घायलों को मिला सहारा
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: आपात स्थिति में आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर महेंद्रगढ़ पुलिस की डायल 112 टीम ने सड़क दुर्घटना की सूचना पर मात्र छह मिनट में मौके पर पहुँचकर दो घायलों की मदद की। गांव खोर के हाईवे पर गाड़ी और ट्रैक्टर के बीच हुई दुर्घटना में ईआरवी-0462 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक सहायता दी और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली भिजवाया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर ईआरवी-0462 को गांव खोर के हाईवे पर सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ईआरवी प्रभारी ईएएसआई शक्ति, सिपाही अजय कुमार और एसपीओ करण सिंह की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मात्र छह मिनट में मौके पर पहुँच गई।
टीम ने मौके पर दोनों घायल व्यक्तियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाई। इसके बाद उन्हें परिजनों के साथ निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली भेजा, ताकि उन्हें आवश्यक उपचार मिल सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायलों की हालत अब ठीक है।
हादसे के बाद जरूरत के समय पुलिस टीम का मौके पर पहुँचना और घायलों की सहायता में जुटना संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण है। ईआरवी कर्मियों ने तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए ‘सेवा, सुरक्षा, सहयोग’ के ध्येय को सार्थक किया।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देते समय घटनास्थल की सही जानकारी और नजदीकी पहचान बताएं, ताकि पुलिस सहायता जल्द से जल्द जरूरतमंद तक पहुँच सके।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।