Narnaul Mandi Update: खरीफ सीजन की खरीद को सुचारु रूप से चलाने के लिए नई अनाज मंडी नारनौल में 12 अक्टूबर से रोस्टर अनुसार बाजरे की खरीद की जाएगी ताकि मंडी में अव्यवस्था न हो व किसानों को फसल बेचने तथा भुगतान प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यह जानकारी देते हुए सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी नुकुल यादव ने बताया कि मंडी में अत्यधिक संख्या में किसानों के आगमन के कारण खरीद व भुगतान प्रक्रिया बाधित हो रही थी, जिसके समाधान के लिए यह रोस्टर तैयार किया गया है।
-
12 अक्टूबर: अब्दुल्ला नगर, अकबरपुर रामू, अमरपुर जोरासी, आजम नगर, बड़गांव, बदोपुर, बलाहां कलां, बलाहा खुर्द और बापडोली गांवों के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
-
13 अक्टूबर: बड़कोदा, बांस किरारोद उमराबाद, बसीरपुर, भांखरी, भुषण कलां, भूषण खुर्द, चिडांलिया, डेरोली अहीर और दनचोली गांव के किसानों की बारी होगी।
-
14 अक्टूबर: ढाणी बाठोठा, धानोता, धरसुं, डोहर कलां, डोहर खुर्द, दुबलाना, फैजाबाद, फैजलीपुर तथा गहली गांवों के किसान अपनी फसल बेच सकेंगे।
-
15 अक्टूबर: घाटाशेर, गोद, हाजीपुर, हमीदपुर, हसनपुर, हुडिना, जादुपुर, जैलाफ और जाखणी गांवों के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
-
16 अक्टूबर: कोरियावास, कांवी, कारोली, कारोता, खामपुरा, खानपुर, खासपुर, खटोटी खुर्द और खटोटी सुल्तानपुर गांवों के लिए यह दिन तय किया गया है।
-
17 अक्टूबर: इस दिन सोमवार से शुक्रवार तक के रोस्टर से छूटे हुए या बचे हुए किसानों के बाजरे की खरीद की जाएगी।
-
18 अक्टूबर: रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मंडी में कोई खरीद कार्य नहीं होगा।
-
19 अक्टूबर: खत्रीपुर, खोड़मा, किरारोद अफगान, कोजिदां, कुलताजपुर, कुतबापुर, लहरोदा, लुतफपुर और महरमपुर गांवों के किसानों की फसल आएगी।
-
20 अक्टूबर: मकसूसपुर, मंढाणा, मंडलाणा, मारोली, मेई, मिरपुर, मित्रपुरा और मोहमदपुर हमीदखां गांवों के किसानों का नंबर रहेगा।
-
21 अक्टूबर: मुकन्दपुरा, मुरारीपुर, नांगल काठा, नांगल शालु, नांगतिहाडी, नारनौल, नसीबपुर, निवाजनगर तथा नुनी अव्वल गांवों के किसान अपनी फसल लेकर आएंगे।
-
22 अक्टूबर: नुनी कलां, पटीकरा, रघुनाथपुरा, रामबास, रामपुरा, रसूलपुर, शहरपुर, सेका और शाहपुर-1 गांवों के किसानों की खरीद होगी।
-
23 अक्टूबर: शाहपुर, श्योनाथपुरा, शोभापुर, सिलारपुर मेहता, टहला, ताजीपुर, तलोट और थाना गांवों के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा।
-
24 अक्टूबर: इस दिन भी सोमवार से शुक्रवार तक के छूटे हुए शेष किसानों के बाजरे की खरीद पूरी की जाएगी।
-
25 अक्टूबर: रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
मार्केट कमेटी प्रशासन ने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे अव्यवस्था से बचने के लिए अपने गांव के निर्धारित शेड्यूल अनुसार ही मंडी में बाजरा बेचने आएं ताकि खरीद कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
यह भी देखें – दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन में जाने से पहले कई कांग्रेसी नेता हुए नजरबंद, पुलिस की कार्रवाई से रोष

