Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Narnaul Foreign Tourist Misbehavior: नारनौल में विदेशी युवती से अभद्रता: 'रील' के लिए पकड़ा हाथ, बोला- पैसे देकर लाया हूं

GGaganpreet Kaur
नारनौल में विदेशी युवती से अभद्रता: 'रील' के लिए पकड़ा हाथ, बोला- पैसे देकर लाया हूं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नारनौल। हरियाणा के नारनौल स्थित प्रसिद्ध खालड़ा मंदिर में एक युवक की ‘रील’ बनाने की सनक ने पर्यटन और देश की छवि को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की चाहत में राजस्थान के झुंझुनू जिले के बुहाना निवासी सचिन नामक युवक ने मंदिर परिसर में घूम रही एक विदेशी युवती के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उसके लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। आरोपी ने विदेशी पर्यटक का हाथ पकड़कर उसे ‘सो क्यूट’ और ‘आई लव यू’ कहा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

“पैसे लगाकर लाया हूं”… कैमरे पर की शर्मनाक टिप्पणी

विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि युवक ने इस बदसलूकी को बड़े गर्व के साथ कैमरे पर रिकॉर्ड करवाया। वीडियो में वह विदेशी युवती की ओर इशारा करते हुए कहता है, “यह रशियन है, पैसे लगाकर लाया हूं, ऐसे ही नहीं आई।” युवक के इस व्यवहार पर युवती असहज नजर आई, हालांकि भाषा समझ न आने के कारण वह केवल हंसती रही। सचिन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘रशियन ले ली भाई’ कैप्शन के साथ अपलोड किया था। 11 मई तक यह वीडियो उसके प्रोफाइल पर मौजूद था, जिस पर लोगों ने युवक की ओछी मानसिकता को लेकर उसे जमकर लताड़ा।

सोशल मीडिया पर विरोध के बाद रील डिलीट

सचिन के इंस्टाग्राम पर करीब पौने चार हजार फॉलोअर्स हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जब कमेंट सेक्शन में लोगों ने उसे मर्यादा याद दिलाई और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया, तो उसने आनन-फानन में रील डिलीट कर दी। एक यूजर ने सख्त टिप्पणी करते हुए लिखा कि “जिसका तू मोल लगा रहा है, वह भी किसी के परिवार की सदस्य होगी।” विवाद बढ़ता देख युवक ने अब सोशल मीडिया से दूरी बना ली है और संपर्क करने की कोशिशों पर कोई जवाब नहीं दे रहा है।

पुलिस की रडार पर ‘इन्फ्लुएंसर’, सख्त एक्शन की तैयारी

नारनौल पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। जिला पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की जानकारी पुलिस तक पहुंच चुकी है। पुलिस अब उस आईडी और लोकेशन का पता लगा रही है जहां से इसे शूट और अपलोड किया गया था। पुलिस का कहना है कि विदेशी मेहमानों के साथ इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी युवक को जल्द ही ट्रेस कर उसे थाने तलब किया जाएगा और कानून के दायरे में सख्त चेतावनी व कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।