Breaking News
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 13 से 15 अक्टूबर तक, जानें पूरा शेड्यूलYamunanagar Illegal Paneer Factory: यमुनानगर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 1 क्विंटल सड़ा हुआ एनालॉग पनीर बरामद, जमीन में दबायाHisar Crime News: हिसार में ट्रांसपोर्टर की प्रताड़ना से तंग आकर ट्राला ड्राइवर ने की आत्महत्या, 8 महीने से नहीं मिला था वेतनNarnaul: सीजेपी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती के निर्देशNangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमरMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 13 से 15 अक्टूबर तक, जानें पूरा शेड्यूलYamunanagar Illegal Paneer Factory: यमुनानगर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 1 क्विंटल सड़ा हुआ एनालॉग पनीर बरामद, जमीन में दबायाHisar Crime News: हिसार में ट्रांसपोर्टर की प्रताड़ना से तंग आकर ट्राला ड्राइवर ने की आत्महत्या, 8 महीने से नहीं मिला था वेतनNarnaul: सीजेपी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती के निर्देशNangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

Narnaul: नारनौल शहर में पेयजल के 15 हजार से अधिक कनेक्शन अवैध

ddharm narain
Narnaul: नारनौल शहर में पेयजल के 15 हजार से अधिक कनेक्शन अवैध
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: नारनौल शहर में अब तक पेयजल के 465 तथा सीवर के 1001 कनेक्शन वैध किए जा चुके हैं। शहर में अभी भी लगभग 15 हजार से अधिक कनेक्शन अवैध हैं, जिन्हें वैध किया जाना है। विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही हैं।

उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा वर्तमान में बिना किसी शुल्क के पेयजल एवं सीवर कनेक्शन वैध किए जा रहे हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नारनौल शहर में पेयजल एवं सीवर कनेक्शनों को वैध करवाने के लिए विशेष घर-घर जागरूकता एवं कनेक्शन वैधीकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभाग की टीमें शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर उपभोक्ताओं को कनेक्शन वैध करवाने के लिए जागरूक कर रही हैं तथा मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज लेकर फाइल तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

उपमंडल अभियंता ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन का उद्देश्य शहरी उपभोक्ताओं को पेयजल एवं सीवर की बेहतर और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए प्रत्येक कनेक्शन का वैध होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो उपभोक्ता अपने पेयजल एवं सीवर कनेक्शन को वैध नहीं करवाएंगे, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी विभाग द्वारा अभियान के साथ-साथ की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पेयजल की बर्बादी करते पाए जाने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस मौक़े पर बिल ब्रांच से दीपक सांडिल्य व उनकी टीम भी साथ रही।

जिले के शहरी क्षेत्रों में भी अभियान जारी

जिला सलाहकार मंगतू राम सरस्वा ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के सभी प्रमुख शहरी क्षेत्रों में पेयजल एवं सीवर कनेक्शन वैधीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक अटेली शहर में पेयजल के 98 तथा सीवर के 291 कनेक्शन वैध किए गए।
कनीना शहर में पेयजल के 126 तथा सीवर के 411 कनेक्शन वैध किए गए। महेंद्रगढ़ शहर में पेयजल के 289 तथा सीवर के 1240 कनेक्शन वैध किए गए।
नांगल चौधरी शहर में पेयजल के 443 तथा सीवर के 968 कनेक्शन वैध किए गए।
नारनौल शहर में पेयजल के 465 तथा सीवर के 1001 कनेक्शन वैध किए गए।
जिला सलाहकार ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता एवं जल अर्पण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि पानी की प्रत्येक बूंद कीमती है, इसलिए पेयजल कनेक्शन पर टूंटी का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और पानी को व्यर्थ न बहने दें।

 

यह भी देखें    Narnaul: सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका, पुलिस ने शुरू कर दी तैयारियां

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।