September 27, 2026

Narnaul: नारनौल हुआ राधा नाममय, जगी राधा कृष्ण की धुन

0
Nnl 3

Narnaul: नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी एवं लोगों के मन में राधा नाम की अलख जगाने वाली प्रथम संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा प्रभात फेरी की कड़ी में रविवार को 193वी प्रभात फेरी किला रोड स्थित समाजसेवी गौ सेवक सतीश भल्ला के निवास स्थान से आयोजित की गई।
प्रातः 6 बजे आयोजित इस प्रभात फेरी में सतीश भल्ला ने परिवार के सभी लोगों के साथ आए हुए सभी भक्तों का अभिवादन करते हुए चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया। ठाकुर जी की अगुवाई में आयोजित इस प्रभात फेरी में यजमान ने लोगों के साथ ढोल- मर्दंग बजाते हुए,राधे-राधे नाम का जाप किया।

महिलाएं बच्चे एवं पुरुष हाथों में झांज मंजीरा लेकर ढोल नगाड़ों की थाप पर किला रोड से खड़ीखड़ी मोहल्ले में से होते हुए झूमते-नाचते- गाते हुए जब भक्तों की टोलियां जा रही थी तो सारा वातावरण ऐसा लग रहा था,जैसे कि वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्तों की टोलियां झूम रही थी। पुष्प वर्षा के साथ ऐसा व्यतीत हो रहा था मानो बच्चे-बुढे,जवान, पुरुष एवं महिलाएं सभी राधा नाम के संकीर्तन में मदहोश होकर अपने इष्ट देव को याद कर रहे हो ।

राधा नाम के रंग में डूबे सैकड़ो की संख्या में भक्तजन भक्ति भाव मे डूबे सैकड़ो की संख्या मे बच्चे, बूढ़े,पुरुष,महिलाएं, नोजवान व धर्म प्रेमी लोगों ने नाचते- गाते तालियां बजाते हुए राधा नाम जाप किया,ऐसे लगने लग गया है, जैसे हम किसी अलग दुनिया में आ गए हो,जहां पर केवल राधा नाम ही चलता हो,शुद्ध मन के साथ प्रकृति के हर जीव जंतु को भगवान का स्मरण करने में एक नई ऊर्जा प्राप्त हो रही थी।

 

यह भी देखें  कनीना में सड़क पर एक्सरसाइज कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed