Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गानाNarnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापनKaithal Crime News: कैथल में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ाया, पिकअप से 125 पेटियां बरामद, पंजाब का चालक गिरफ्तारKurukshetra Canal Body Found: कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नरवाना ब्रांच नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिसAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गानाNarnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापनKaithal Crime News: कैथल में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ाया, पिकअप से 125 पेटियां बरामद, पंजाब का चालक गिरफ्तारKurukshetra Canal Body Found: कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नरवाना ब्रांच नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Narnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापन

Narnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में 'सेवा संकल्प अभियान' का समापन

राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ईको क्लब के तत्वावधान में पौधारोपण अभियान चलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संसाधनों के संरक्षण विषयों पर विस्तारित व्याख्यान आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पर्यावरणविद् एवं पूर्व वायु सैनिक डॉ. अमरजीत सिंह बड़ेसरा मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएचईओ-कम-प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. अमरजीत सिंह बड़ेसरा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधारोपण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके उचित विकास के लिए नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

सेवा संकल्प अभियान की श्रृंखला में ‘वॉटर कंजर्वेशन एंड वॉटर रिसोर्स क्लीनलिनेस’ विषय पर भी विस्तारित व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें पूर्व प्राचार्य एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. राम निवास यादव मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने जल संरक्षण, भू-जल स्तर में सुधार तथा प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।

डीएचईओ-कम-प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूरे महीने प्रत्येक कार्यदिवस पर विभिन्न जनहितकारी एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों तथा विस्तारित व्याख्यानों का आयोजन किया गया।

इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार में सामाजिक दायित्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनकल्याण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता, जन-जागरूकता और निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पौधारोपण अभियान में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं ईको क्लब प्रभारी डॉ. सुनीता जाखड़ ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूरे महीने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, महाविद्यालय परिसर में हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

 

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के आर्थिक सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के कुल 50 पौधे लगाए गए। इनमें फॉक्सटेल पाम के 13, जामुन के 10 तथा अमरूद और चीकू के एक-एक पौधे सहित अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। पौधारोपण अभियान में भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप यादव का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की महाविद्यालय परिवार ने सराहना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर आर.पी. सिंह, प्रोफेसर मुकेश यादव, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अश्वनी भारद्वाज, डॉ. संदीप यादव (भौतिक विज्ञान विभाग), डॉ. ललिता, डॉ. नीलम, डॉ. मधु, डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. गिरीश यादव, डॉ. रिंकू सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

यह भी देखें – गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के पैरेलल लाइसेंस के खिलाफ नारनौल में गरजे बिजली कर्मी, फूंके पुतले, तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।