Breaking News
Patti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेराPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेरा

Narnaul News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7.13 लाख की ठगी, नारनौल पुलिस ने जोधपुर से दबोचा आरोपी

GGaganpreet Kaur
Narnaul News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7.13 लाख की ठगी, नारनौल पुलिस ने जोधपुर से दबोचा आरोपी

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7.13 लाख की ठगी, नारनौल पुलिस ने जोधपुर से दबोचा आरोपी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: सोनल यादव, नारनौल। हरियाणा में लगातार पैर पसार रहे साइबर अपराधों पर लगाम कसते हुए नारनौल साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम और टेलीग्राम टास्क के जरिए लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी विक्रम डिजिटल ठगी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा बताया जा रहा है। साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजैक्शन की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई।

1,000 के बदले 1,300 रुपये देकर ऐसे बिछाया ठगी का जाल

विज्ञापन

पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, ठगी का शिकार बना पीड़ित आनंद चरखी दादरी जिले के बरसना गांव का रहने वाला है। जुलाई 2024 में उसके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से वर्क फ्रॉम होम के जरिए घर बैठे अच्छी कमाई करने का मैसेज आया था। जैसे ही आनंद ने इसमें दिलचस्पी दिखाई, शातिर ठगों ने उसे शुरुआत में 1,000 रुपये जमा कराकर एक आसान सा टास्क पूरा करने को कहा। टास्क पूरा होते ही आनंद के खाते में 1,300 रुपये वापस भेज दिए गए। 300 रुपये के इस त्वरित मुनाफे ने पीड़ित का विश्वास जीत लिया, जिसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया।

टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ऐंठे 7.13 लाख रुपये

विश्वास कायम होने के बाद साइबर ठगों ने खेल बदलना शुरू किया। पीड़ित को टेलीग्राम पर बड़े-बड़े टास्क दिए जाने लगे और अधिक रिटर्न का लालच देकर मोटी रकम निवेश कराई जाने लगी। आनंद जब भी अपना पैसा निकालने की कोशिश करता, उसे नया टास्क पूरा करने या पेनाल्टी फीस देने के नाम पर और पैसे जमा कराने को मजबूर किया जाता। इस तरह किश्तों में आरोपी उससे कुल 7,13,524 रुपये ऐंठ चुके थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने नारनौल साइबर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की पड़ताल जारी, अन्य आरोपियों की तलाश तेज

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी तफ्तीश शुरू की। जिस खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, उसके तार जोधपुर निवासी विक्रम से जुड़े पाए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नारनौल साइबर थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य सह-आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– दक्षिण हरियाणा को बड़ा तोहफा, 23 अगस्त को नांगल चौधरी रेल यार्ड का उद्घाटन करेंगे CM नायब सैनी

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।