Breaking News
Haryana Mandi Bhav: झज्जर की अनाज मंडी में 4,601 रुपये प्रति क्विंटल बिका 1718 धान, जानिए 1509 और 1121 किस्मों का ताजा मंडी भावRajound Anaj Mandi News: राजौंद अनाज मंडी में धान खरीद न होने पर दूसरे दिन भी भड़के किसान, दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर रहा चक्का जामWinter Vegetables Gardening: अक्टूबर-नवंबर में घर की छत पर लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में मिलेगी ताजी और ऑर्गेनिक फसलचंडीगढ़ में नशामुक्ति का संकल्प, लेजर वैली से तिरंगा पार्क तक यात्रा; युवाओं को शिक्षा-खेल से जोड़ने पर जोरNarnaul: अधिवक्ता चैंबर के मुख्य द्वार पर गंदगी के ढेरHaryana Mandi Bhav: झज्जर की अनाज मंडी में 4,601 रुपये प्रति क्विंटल बिका 1718 धान, जानिए 1509 और 1121 किस्मों का ताजा मंडी भावRajound Anaj Mandi News: राजौंद अनाज मंडी में धान खरीद न होने पर दूसरे दिन भी भड़के किसान, दो घंटे तक मुख्य मार्ग पर रहा चक्का जामWinter Vegetables Gardening: अक्टूबर-नवंबर में घर की छत पर लगाएं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में मिलेगी ताजी और ऑर्गेनिक फसलचंडीगढ़ में नशामुक्ति का संकल्प, लेजर वैली से तिरंगा पार्क तक यात्रा; युवाओं को शिक्षा-खेल से जोड़ने पर जोरNarnaul: अधिवक्ता चैंबर के मुख्य द्वार पर गंदगी के ढेर

Narnaul News: नारनौल में ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और होमगार्ड जवानों पर लगाया प्रताड़ना और बदले की कार्रवाई का आरोप

ppravesh kaushik
Narnaul News: नारनौल में ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और होमगार्ड जवानों पर लगाया प्रताड़ना और बदले की कार्रवाई का आरोप

Narnaul News: नारनौल में ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और होमगार्ड जवानों पर लगाया प्रताड़ना और बदले की कार्रवाई का आरोप

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: नारनौल शहर में यातायात व्यवस्था और पुलिस-प्रशासनिक कार्रवाई एक बार फिर तीखे विवादों के घेरे में आ गई है। यहां ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

चालकों का कहना है कि सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराने के बाद से उन्हें बदले की भावना से लगातार परेशान किया जा रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद ई-रिक्शा चालक मनोज शर्मा और सिटी ऑटो सर्विस के प्रधान अमित चौहान ने सिटी थाने पहुंचकर एसएचओ को औपचारिक शिकायत सौंपी है।

विज्ञापन

चलती ई-रिक्शा से चाबी निकालने का आरोप

पीड़ित ई-रिक्शा चालक मनोज शर्मा ने आपबीती साझा करते हुए बताया कि गत 3 अक्टूबर को वह अपनी भतीजी को परीक्षा दिलवाने के लिए ई-रिक्शा से लेकर जा रहा था। इसी दौरान महावीर चौक पर एक पुलिसकर्मी ने चलती ई-रिक्शा से जबरन चाबी निकाल ली, जबकि वाहन में सवारियां भी बैठी थीं।

मनोज ने विरोध करते हुए कहा कि यदि कोई गलती है तो वाहन का चालान किया जाए या नियमों के तहत इंपाउंड किया जाए, लेकिन इस तरह बीच रास्ते में चाबी निकालना गलत है।

आरोप है कि इसके बाद चाबी दूसरे होमगार्ड कर्मचारी साहिल को सौंप दी गई और चालक को करीब पौने घंटे तक अनावश्यक रूप से खड़ा रखा गया।

सीएम विंडो शिकायत वापस लेने का दबाव

मनोज का यह भी आरोप है कि मौके पर पुलिसकर्मियों के पास चालान काटने की मशीन मौजूद नहीं थी।बाद में मशीन को विशेष तौर पर नांगल चौधरी से मंगवाया गया, तब जाकर चालान की कार्रवाई पूरी की गई। चालकों का आरोप है कि इस पूरी प्रशासनिक कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सीएम विंडो पर दी गई उनकी पुरानी शिकायत को वापस लेने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और दबाव बनाना है।

इसके अलावा एक अन्य पीड़ित ने होमगार्ड नवीन कुमार पर खुलेआम धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

एसएचओ के दखल के बाद हुआ समाधान का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑटो यूनियन के प्रधान अमित चौहान ने सिटी थाना प्रभारी (SHO) से सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अनिल कमांडो ने तुरंत संज्ञान लेते हुए शाम 4 बजे ई-रिक्शा चालक और संबंधित होमगार्ड कर्मचारी को आमने-सामने बैठाकर आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने का निर्देश दिया। एसएचओ के इस सकारात्मक और निष्पक्ष कदम के बाद ऑटो चालकों ने राहत की सांस लेते हुए संतोष व्यक्त किया है।

नियम तोड़ने पर हो रही है कार्रवाई- पुलिस प्रशासन

उधर, सिटी थाना प्रभारी अनिल कमांडो ने ऑटो चालकों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होमगार्ड कर्मचारी किसी को नाजायज परेशान नहीं कर रहे हैं। शहर में सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है, क्योंकि कुछ चालकों द्वारा रेड लाइट क्रॉस की गई थी।

साथ ही, सभी चालकों को कड़ी हिदायत दी गई है कि वे महावीर चौक और बस स्टैंड पर अपनी ई-रिक्शा निर्धारित लाइन में ही लगाएं और सड़क पर किसी भी तरह का जाम न लगने दें।

 

 

 

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजन

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।