Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Narnaul News: बायल की पहाड़ियों में खनन रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर जेसीबी चढ़ाने का प्रयास, मचा हड़कंप

GGaganpreet Kaur
Narnaul News: बायल की पहाड़ियों में खनन रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर जेसीबी चढ़ाने का प्रयास, मचा हड़कंप

बायल की पहाड़ियों में खनन रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर जेसीबी चढ़ाने का प्रयास

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: सोनल यादव, नारनौल। हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में अरावली की पहाड़ियों को छलनी कर रहे खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें अब कानून का कोई खौफ नहीं रहा। शुक्रवार को गांव बायल की अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। अवैध खनन में जुटी जेसीबी के चालक ने गाड़ियों को रोकने के बजाय सीधे वनकर्मियों की तरफ ही जेसीबी दौड़ा दी। कर्मचारियों ने ऐन मौके पर कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन मौके पर मौजूद उनकी सरकारी मोटरसाइकिल जेसीबी की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

नियमित गश्त के दौरान हत्थे चढ़ा था खनन माफिया

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड सिकंदर, ग्रुप-डी कर्मचारी मोहन और माली संजय इलाके में नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें बायल की पहाड़ियों में अवैध रूप से जेसीबी से खुदाई किए जाने की भनक लगी। जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी को रुकवाने की कोशिश की, तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे कर्मचारियों पर चढ़ाने की कोशिश की। अचानक हुए इस हमले से बेबस वनकर्मियों को तुरंत वहां से पीछे हटना पड़ा, लेकिन इस दौरान पुलिस व विभागीय काम में इस्तेमाल होने वाली उनकी बाइक जेसीबी के भारी-भरकम पहियों के नीचे आ गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी चालक वसीम की पहचान हुई

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद वन विभाग के रेंज ऑफिसर रजनीश और डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी के नीचे फंसी हुई क्षतिग्रस्त बाइक को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संबंधित जेसीबी संजय उर्फ माडू राम की है और वारदात के समय उसे चालक वसीम चला रहा था। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर पूरे साक्ष्य जुटा लिए हैं।

अरावली में अवैध खनन पर जारी रहेगा अभियान

मामले की पुष्टि करते हुए रेंज ऑफिसर रजनीश ने बताया कि अरावली क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विभाग की गश्ती टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी रूटीन जांच के दौरान कर्मचारियों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की यह वारदात हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को लिखित शिकायत देकर चालक व जेसीबी मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें– वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7.13 लाख की ठगी, नारनौल पुलिस ने जोधपुर से दबोचा आरोपी

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।