Breaking News
Ambala Jan Sunwai Anil Vij: जनसुनवाई में गरजे अनिल विज, साइबर ठगी और स्कूल की मनमानी पर जांच के आदेश, अधिकारियों में मचा हड़कंपNarnaul News: नारनौल और अटेली क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए बड़ी राहत, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरूNarnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविरAteli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसरAstrology News: 17 अक्टूबर से सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभावAmbala Jan Sunwai Anil Vij: जनसुनवाई में गरजे अनिल विज, साइबर ठगी और स्कूल की मनमानी पर जांच के आदेश, अधिकारियों में मचा हड़कंपNarnaul News: नारनौल और अटेली क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए बड़ी राहत, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरूNarnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविरAteli Mandi News: राजकीय महिला महाविद्यालय, अटेली में आयोजित हुआ ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’, युवाओं को नवाचार और स्वरोजगार से जुड़ने का मिला अवसरAstrology News: 17 अक्टूबर से सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर इसका प्रभाव

Narnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविर

ppravesh kaushik
शेयर करें
Narnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविर

Narnaul News: नालसा की योजनाएं अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी, चिन्हित गांव में लगेगा कानूनी साक्षरता शिविर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: कोई गरीब या वंचित व्यक्ति कानून की जानकारी के अभाव में न्याय से दूर न रह जाए, इसी मकसद से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नालसा की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों और जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरपर्सन डॉ. रितु वाई. के. बहल के मार्गदर्शन में चल रही नालसा योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए मेगा ड्राइव के तहत इस सिलसिले में बैठक हुई।

विज्ञापन

प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकित चौहान के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की।

बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की जनकल्याणकारी तथा विधिक जागरूकता योजनाओं का लाभ महेंद्रगढ़ जिले के गांवों में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
इसके लिए जिले में ऐसे गांव की पहचान और चयन पर विस्तार से विचार किया गया, जहां कानूनी मदद, सरकारी योजनाओं के लाभ और जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है।

चयनित गांव में विशेष कानूनी साक्षरता शिविर लगाए जाएंगे। इनमें ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता, बाल विवाह की रोकथाम, नशा मुक्ति और पीड़ितों को मुआवजा देने वाली योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोक अदालत और आपसी समझौते के जरिए विवादों के समाधान के तरीके बताए जाएंगे और केंद्र व राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाने में मदद की जाएगी।

अभियान को गांव स्तर पर सफल बनाने में पंचायती राज विभाग की अहम भूमिका रहेगी।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकित चौहान के माध्यम से ग्राम पंचायतों, सरपंचों, पंचायत सचिवों और ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा, ताकि योजनाएं आसानी से लोगों तक पहुंच सकें।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिले का कोई भी वंचित या गरीब व्यक्ति कानूनी जानकारी या सहायता के अभाव में न्याय से वंचित न रहे। पंचायती राज विभाग के सहयोग से नालसा की योजनाओं को हर गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने लोगों को जानकारी दी कि कानूनी सहायता के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नारनौल की हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी देखें –  दौंखेरा गांव में पहाड़ की खनन लीज के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एसडीएम कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।