Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Narnaul News: महेंद्रगढ़ में खाकी और खौफ का आमना-सामना, सीआईए पर फायरिंग करने वाला मोस्ट वांटेड सोमवीर एनकाउंटर में गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
Narnaul News: महेंद्रगढ़ में खाकी और खौफ का आमना-सामना, सीआईए पर फायरिंग करने वाला मोस्ट वांटेड सोमवीर एनकाउंटर में गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ में खाकी और खौफ का आमना-सामना

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: सोनल यादव, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में खौफ का पर्याय बने अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने भालखी की ढाणी के पास एक दुस्साहसिक मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित मोस्ट वांटेड अपराधी सोमवीर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर बेखौफ होकर गोली चलाने वाले इस बदमाश के पैर में जवाबी फायरिंग के दौरान गोली लगी। जख्मी हालत में पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

बिना नंबर की अपाचे पर सवार था बदमाश, पुलिस गाड़ी पर दाग दी गोली

विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान सतनाली मोड़ पर तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कनीना के गांव बाघोत का रहने वाला मोस्ट वांटेड अपराधी सोमवीर बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने दोगड़ा की तरफ निकला है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने अलर्ट जारी कर इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी।

भालखी की ढाणी के पास जब संदिग्ध बाइक दिखी, तो पुलिसकर्मियों ने सायरन बजाकर चालक को रुकने और सरेंडर करने की चेतावनी दी। हालांकि, खुद को घिरता देख आरोपी ने बाइक रोकने की जगह रफ्तार बढ़ा दी और अचानक पुलिस टीम पर पिस्टल से सीधी फायरिंग कर दी। गोली सीधे पुलिस वाहन के साइड ग्लास पर जा लगी। इसी आपाधापी में बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह झाड़ियों में जा गिरा।

सीआईए इंचार्ज पर भी तानी पिस्टल, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली

बाइक से गिरने के बावजूद सोमवीर का दुस्साहस कम नहीं हुआ। झाड़ियों से उठकर उसने दोबारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एक गोली सीआईए इंचार्ज पीएसआई उज्ज्वल के बेहद करीब से गुजरी। आरोपी की ओर से हो रही लगातार फायरिंग और अपनी जान पर मंडराते खतरे को देखते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाई और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

पुलिस की दो जवाबी गोलियों में से एक गोली सीधे आरोपी सोमवीर की टांग में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तुरंत आगे बढ़कर उसे काबू कर लिया।

रोहतक PGI रेफर, आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, मौके पर चले दो खाली खोल, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर की अपाचे बाइक जब्त कर ली है। घायल बदमाश को पहले कनीना अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि आरोपी सोमवीर आदतन अपराधी है और उस पर पहले भी हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत 6 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस फिलहाल उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– हांसी को मिला नया पहचान पत्र, अक्षरों में समाया असीगढ़ किले का वैभव, 1857 की क्रांति और ड्रोन सिटी की नई उड़ान

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।