Breaking News
Fatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकतFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकत

Narnaul News: भिवानी महापंचायत को लेकर नारनौल में जुटाया गया समर्थन, यूजीसी के नए नियमों और अन्य मांगों पर सवर्ण समाज ने भरी हुंकार

ppravesh kaushik
Narnaul News: भिवानी महापंचायत को लेकर नारनौल में जुटाया गया समर्थन, यूजीसी के नए नियमों और अन्य मांगों पर सवर्ण समाज ने भरी हुंकार

Narnaul News: भिवानी महापंचायत को लेकर नारनौल में जुटाया गया समर्थन, यूजीसी के नए नियमों और अन्य मांगों पर सवर्ण समाज ने भरी हुंकार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: 12 अक्टूबर को भिवानी में आयोजित होने वाली सवर्ण समाज की महापंचायत को सफल बनाने के लिए शनिवार को नारनौल में जोरदार समर्थन जुटाया गया।  मोहल्ला चौधरीयान स्थित गौड़ ब्राह्मण सभा भवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया और लोगों से महापंचायत में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि इस महापंचायत में यूजीसी (UGC) के नए नियमों को वापस लेने (रोलबैक), एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और ‘जाति आरक्षण हटाओ-प्रतिभा बचाओ’ जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके पश्चात सर्वसम्मति से आगामी रणनीति और प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

विज्ञापन

किसी भी समाज के विरोध में नहीं है अभियान

राजपूत समाज के प्रतिनिधि ओकेंद्र राणा, ब्राह्मण समाज के डॉक्टर अशोक दीक्षित और कैप्टन ऋषि प्रकाश अत्री ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पूरा अभियान किसी भी अन्य जाति या समाज के विरोध में नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य उन वाजिब मुद्दों और चिंताओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना है, जिन्हें लेकर समाज के एक बड़े वर्ग में असंतोष है।

उन्होंने कहा कि संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता और सम्मान का अधिकार देता है, और व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें किसी भी स्तर पर किसी के साथ अन्याय न हो। भिवानी की महापंचायत के लिए प्रदेशभर के जिलों में लगातार संपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

यूजीसी के नए प्रावधानों पर उठाए सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान समाजसेवी डॉ. अशोक दीक्षित ने यूजीसी के नए नियमों के कुछ प्रावधानों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में यदि किसी विद्यार्थी के साथ भेदभाव होता है तो उसकी शिकायत पर निष्पक्ष और गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जांच की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और शिकायतकर्ता तथा आरोपित दोनों को अपना पक्ष रखने का समान अवसर मिलना चाहिए।

डॉ. दीक्षित ने कहा कि केवल आरोप लगने मात्र से किसी विद्यार्थी, शिक्षक या कर्मचारी की प्रतिष्ठा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। वास्तविक शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतों से निपटने के लिए भी स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए ताकि शिक्षण संस्थानों में भयमुक्त वातावरण बना रहे।

हर जिले तक पहुंचाया जा रहा है महापंचायत का संदेश

आयोजकों ने बताया कि महापंचायत का संदेश हरियाणा के प्रत्येक कोने तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। गांवों और शहरों में बैठकें आयोजित कर लोगों को इन मांगों से अवगत कराया जा रहा है।

सवर्ण समाज एकता मंच जिला महेंद्रगढ़ के संयोजक खेमचंद शर्मा ने च्यवन ऋषि की तपोभूमि नारनौल पधारने पर सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और 12 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में भिवानी चलने की अपील की।

इसके साथ ही, आगामी 15 अक्टूबर को महेंद्रगढ़ जिले में ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की गई। गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान एडवोकेट राकेश महता ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

यह भी देखें –  दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन में जाने से पहले कई कांग्रेसी नेता हुए नजरबंद, पुलिस की कार्रवाई से रोष

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।