Breaking News
Astrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन

Narnaul News Update: निजीकरण के खिलाफ नारनौल में गरजे कर्मचारी, HERC फैसले की प्रति जलाकर किया प्रदर्शन

Narnaul News Update: निजीकरण के खिलाफ नारनौल में गरजे कर्मचारी, HERC फैसले की प्रति जलाकर किया प्रदर्शन

निजीकरण के खिलाफ नारनौल में गरजे कर्मचारी, HERC फैसले की प्रति जलाकर किया प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News Update: हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरिंग एसोसिएशन के साझा संयुक्त संघर्ष मोर्चा और अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ (HKRN) के आह्वान पर बुधवार को नारनौल स्थित सब-डिवीजन कार्यालय परिसर में बिजली कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए पैरेलल (समानांतर) लाइसेंस देने के फैसले तथा 11 पावर लिमिटेड से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विरोध स्वरूप HERC के फैसले की प्रति भी जलाई गई।

विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता महेंद्र पाल ने की, जबकि मंच का संचालन HPC नारनौल के यूनिट प्रधान बीरेंद्र यादव ने किया। केंद्रीय परिषद के सह-सचिव सुभाष रोहिल्ला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय पूर्ण हड़ताल की जाएगी, जिसमें शत-प्रतिशत कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

किरोड़ीमल सैनी ने विचार रखते हुए कहा कि बिजली कोई व्यापार का साधन नहीं बल्कि आम जनता की बुनियादी जरूरत है, इसलिए सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत रखना जरूरी है। इस प्रदर्शन में SDO लोकेश कुमार, SDO आदित्य वर्मा (सिटी), SDO सोमबीर (TL) और SDO अश्विनी (कंस्ट्रक्शन) सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्व कर्मचारी संघ और अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों—महीन्द्र बोयत, कौशल यादव, आशीष गोरा (जिला प्रधान BMS), राजवीर शेखावत (जिला प्रधान AVKSH), कर्मवीर जाखाड़ (प्रदेश सदस्य) और चिंतामणि गुप्ता (जिला सचिव AVKSH)—ने भी समर्थन देते हुए निजीकरण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

 

 

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड होते ही पति-पत्नी के बैंक खातों से उड़े 1.44 लाख रुपये

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।