Breaking News
हल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामद

Narnaul : शहर में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, मां चामुण्डा देवी मंदिर में स्लम एरिया के बच्चे देंगे मनमोहक प्रस्तुति

ppravesh kaushik
शहर में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, स्लम एरिया के बच्चे देंगे प्रस्तुती

बाजार में जन्माष्टमी की खरीदारी करते लोग

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul :  जन्माष्टमी को देखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों और संस्थानों में तैयारियां जोरो शोरों से शुरु हो गई हैं। बाजार कान्हा जी कि पौशाकों और लड्डू गोपाल के सिहांसन सहित अन्य वस्तुओं से अटे पड़े हैं जिनमें लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शहर के प्रमुख मंदिरों ने भी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

प्राचीन चामुण्डा देवी मंदिर, नारनौल

प्राचीन मां चामुण्डा देवी मंदिर में होगी विशेष प्रस्तुति

विज्ञापन

शहर के सबसे प्राचीन मां चामुण्डा देवी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्माष्टमी पर कार्यक्रम होंगे । मां चामुण्डा देवी मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के उप – प्रधान नरेश गोगिया ने बताया की इस बार भी मंदिर में शानदार लाईटिंग और साज-सज्जा होगी साथ ही इस बार विशेष रुप से स्लम एरिया के बच्चों द्वारा 04 सितंबर को सांय 7.00 बजे से मंदिर परिसर में अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां भी दिखाई जाएंगी ।

 

बाजार में कान्हा को सजाने के लिए खुब वस्तुएं

बाजार में भी कान्हा को सजाने के लिए अनेक वस्तुएं हैं जैसी कान्हा की ड्रैस, पगड़ी, बंसी, छोटे – छोटे झूले, छोटे बच्चों के लिए कान्हा की ड्रैस कि  भी अबकी बार खूब डिमांड है। इन सभी वस्तुओं के विक्रेता दिलिप कुमार पटियाला और तनिष्क पटियाला ने बताया की इस बार लोगों में कान्हा के लिए खरिदारी करने का काफि उत्साह  है और कान्हा के लिए पोशाक, झूले, इत्र, बंसी इत्यादि खरीदने के लिए लोग आ रहे हैं ।

ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र में जन्माष्टमी की तैयारी करते भक्तजन

ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में भी होगा जन्माष्टमी महोत्सव

सर्वगुण संपन्न 16 कला संपूर्ण संपूर्ण निर्विकार देवी देवता एवं सनातन धर्म के आधार स्तंभ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत धूमधाम के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मनाया जा रहा है।

जिसमें श्री कृष्णा जी की मनमोहक मनमोहक झांकियां , उनके बाल लीलाओं जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा ।जिसमें कार्यक्रम के दौरान भजन ,कीर्तन , बाल कलाकारों के द्वारा श्री कृष्ण जी की महिमा करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बहुत ही सुंदर-सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी ।

साथ-साथ ब्रह्माकुमारी बालब्रह्मचारी राज-योगिनी रतन दीदी जी के द्वारा आध्यात्मिक आशीष प्रवचन के द्वारा और राजयोग का अभ्यास करते हुए आत्म अनुभूति का अभ्यास कराया जाएगा । इस कार्यक्रम में शहर भर के सैकड़ो भक्तजन महेंद्रगढ़ जिले के अनेक गांव से एवं इसके अतिरिक्त चिड़ावा सिंघाना सूरजगढ़ लोहारू आदि अनेक स्थानों से श्रद्धालु एवं परमात्मा में आस्था रखने वाले श्रद्धालु पधारेंगे । इस कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी शिरकत करेंगे

3 सितंबर और 4 सितंबर को स्थानीय सेवा केंद्र नजदीक पुरानी कचहरी स्थित ओम शांति के आश्रम में चलेगा इस कार्यक्रम का समय शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा

सत्यनारायण मंदिर, नारनौल

सत्यनारायण मंदिर में निकलेंगी मनमोहक झांकी

शहर के सत्यनारायण मंदिर में भी जन्माष्टमी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं श्री भावलपुर सभा के प्रधान जगदीश किंगर ने बताया की मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को हर बार की तरह इस बार भी धूम – धाम से मनाया जाएगा मंदिर परिसर में मनमोहक झांकियां दिखाई जाएंगी, इसके अलावा पूरे मंदिर में विशेष लाईटिंग कि जाएगी और बच्चियों के द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां भी कि जाएंगी। देशी घी से बनी पंजीरी भक्तों को प्रसाद के रुप में भी वितरित की जाएगी।

 

यह भी देखें – नांगल चौधरी की निशा जौहरी ने कुरुक्षेत्र में संस्कृत के श्लोकों से बढ़ाया क्षेत्र का मान

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।