Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

नांगल चौधरी की निशा जौहरी ने कुरुक्षेत्र में संस्कृत के श्लोकों से बढ़ाया क्षेत्र का मान

ddharm narain
नांगल चौधरी की निशा जौहरी ने कुरुक्षेत्र में संस्कृत के श्लोकों से बढ़ाया क्षेत्र का मान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Naraunl : वरिष्ठ पत्रकार दलबीर जौहरी की बेटी निशा जौहरी ने कुरुक्षेत्र की धरती पर संस्कृत के श्लोकों का प्रभावी उच्चारण कर श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर नांगल चौधरी का नाम रोशन किया है। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान की बी.ए.एम.एस. अंतिम वर्ष की छात्रा निशा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत-पालि एवं प्राकृत विभाग द्वारा आयोजित संस्कृत सप्ताह के दौरान हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, गुरुकुलों और विद्यापीठों से आए प्रतिभागियों के बीच यह उपलब्धि हासिल की।

निशा की सफलता पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विश्वविद्यालय ने भी उनकी उपलब्धि को सोशल मीडिया पर प्रमुखता से साझा किया।
निशा अपनी सफलता का श्रेय पिता दलबीर जौहरी और दादा गिरिराज जौहरी को देती हैं। उनका कहना है कि मंच पर आत्मविश्वास से अपनी बात रखना उन्होंने पिता से सीखा। पत्रकारिता के माहौल में पली-बढ़ी निशा ने शब्दों की ताकत और प्रभावी अभिव्यक्ति को बचपन से समझा।
निशा की इस उपलब्धि पंचायत समिति चेयरमैन धौली कर्मपाल यादव, नगरपालिका चेयरमैन प्रिया सैनी, पूर्व पंचायत समिति चेयरमैन प्रवीण चौधरी, भाजपा नेता रमेश तंवर और गौशाला के पूर्व प्रधान पंडित भवानीशंकर जोशी सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।निशा की सफलता सिर्फ एक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान नहीं, बल्कि उस सोच की जीत है जो बेटियों को अवसर देती है। बी.ए.एम.एस. की पढ़ाई के साथ संस्कृत के शास्त्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाकर निशा ने साबित कर दिया कि नांगल चौधरी की बेटियां अब सिर्फ सपने नहीं देख रहीं, उन्हें हकीकत में बदलकर अपनी माटी का मान भी बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।