Breaking News
Karnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामदKarnal Crime: करनाल के राइस मिल में बड़ा घोटाला, 2 मुनीमों ने ट्रक मालिक संग मिलकर उड़ाए लाखों के चावल, 3 गिरफ्तारBhiwani Elderly Marathon: 60 और 65 की उम्र में कमाल! भिवानी के दो बुजुर्गों ने 2 घंटे से कम में पूरी की 21 KM की हाफ मैराथनFaridabad Crime: फरीदाबाद में नेवी कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बच्चों संग खाई चूहे मारने की दवाNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

Narnaul Protest: नारनौल में HTET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, महावीर चौक पर फूंका पुतला, सरकार से की न्यायसंगत समाधान की मांग

Narnaul Protest: नारनौल में HTET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, महावीर चौक पर फूंका पुतला, सरकार से की न्यायसंगत समाधान की मांग

नारनौल में HTET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, महावीर चौक पर फूंका पुतला, सरकार से की न्यायसंगत समाधान की मांग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul Protest: नारनौल में एचटेट (HTET) की अनिवार्यता के विरोध में रविवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी (JAC) जिला महेंद्रगढ़ के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने बड़ा प्रदर्शन किया। जिलेभर से पहुंचे शिक्षकों ने सुभाष पार्क में एकत्र होकर एक रोष मार्च निकाला और महावीर चौक पर पहुंचकर सरकार का पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मुद्दा शिक्षकों के भविष्य, सम्मान और सेवा सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जो शिक्षक पिछले लंबे समय से पूरी निष्ठा के साथ शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, सरकार को उनके वर्षों के अनुभव और सेवाकाल को ध्यान में रखना चाहिए।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान अनिल सिसोठिया ने कहा कि हजारों शिक्षकों के भविष्य को बचाने के लिए सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने संकल्प लिया कि JAC के बैनर तले सभी संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन और सभा को हरियाणा मास्टर वर्ग संगठन के प्रधान दीपक शर्मा, हरियाणा हिंदी अध्यापक संघ के राजेश शर्मा व धर्मेंद्र यादव, HPDA के रामनिवास, सर्व कर्मचारी संघ के कौशल कुमार, JTFI के विजय, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार, विजेंद्र चौहान, धर्मपाल शर्मा और महेंद्र बोयत सहित कई प्रमुख प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

सभी ने एक स्वर में मांग की कि HTET की अनिवार्यता से प्रभावित हो रहे शिक्षकों की समस्याओं का जल्द से जल्द न्यायसंगत समाधान निकाला जाए।

यह भी देखें – विनोद सैनी प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अबतक नाकाम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।