Breaking News
कॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- युवाओं की आवाज दबाने की कोशिशसुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट में 35 एकड़ में बनेगा नया सिटी फॉरेस्ट, ऑडिटोरियम से साइकिल ट्रैक तक की योजनाNew Zealand House Relocation: सामान नहीं, पूरा घर ही शिफ्ट कर देते हैं लोग! न्यूजीलैंड का यह वायरल वीडियो उड़ा देगा होशKaithal JCB Road Accident: कैथल में मामा के घर से लौट रहे 20 वर्षीय युवक को जेसीबी ने रौंदा, मौके पर मौत, ड्राइवर फरारNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजितकॉजपा नेताओं की गिरफ्तारी पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- युवाओं की आवाज दबाने की कोशिशसुखना चो रिजर्व फॉरेस्ट में 35 एकड़ में बनेगा नया सिटी फॉरेस्ट, ऑडिटोरियम से साइकिल ट्रैक तक की योजनाNew Zealand House Relocation: सामान नहीं, पूरा घर ही शिफ्ट कर देते हैं लोग! न्यूजीलैंड का यह वायरल वीडियो उड़ा देगा होशKaithal JCB Road Accident: कैथल में मामा के घर से लौट रहे 20 वर्षीय युवक को जेसीबी ने रौंदा, मौके पर मौत, ड्राइवर फरारNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Narnaul: रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की हुई परीक्षा

ddharm narain
शेयर करें
Narnaul: रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की हुई परीक्षा
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul:

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला महेंद्रगढ़ में रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता 2026-27 के द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। ट्रैफिक थाना प्रभारी श्री भगत सिंह की देखरेख में नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना व नांगल चौधरी के स्कूलों एवं कॉलेजों में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं राजमार्ग, हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हुई। संबंधित शिक्षण संस्थानों के सहयोग एवं समन्वय से परीक्षा संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार संबंधी ज्ञान को परखा गया।
ट्रैफिक थाना प्रभारी श्री भगत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें दैनिक जीवन में इनका पालन करने के लिए प्रेरित करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति समझ विकसित करने और उन्हें जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनाने में सहायक हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता दुर्घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यातायात नियमों की जानकारी तभी सार्थक है, जब उन्हें व्यवहार में अपनाया जाए। विद्यार्थियों में कम उम्र से सुरक्षित यातायात व्यवहार की समझ विकसित होने से वे स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग बनते हैं और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकते हैं।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता के माध्यम से प्राप्त सड़क सुरक्षा संबंधी ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।