Narnaul : नारनौल के राजकीय महिला आईटीआई में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन, उद्यम शुरू करने पर मिल रही 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी
Narnaul : नारनौल के राजकीय महिला आईटीआई में 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' का आयोजन, उद्यम शुरू करने पर मिल रही 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी
Narnaul : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप वीरवार को नारनौल के राजकीय महिला आईटीआई में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना के तहत अपना उद्यम शुरू करने पर सरकार 35 प्रतिशत तक, अधिकतम 10 लाख रुपये की सब्सिडी देती है।
सेवा संकल्प अभियान, जिला महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केंद्र और जिला एमएसएमई केंद्र ने संयुक्त रूप से किया।
उद्योग विभाग की ओर से औद्योगिक विस्तार अधिकारी अजय यादव ने एमएसएमई विभाग की विभिन्न योजनाओं और उद्योग विभाग की स्टार्टअप योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार अपनाएं।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से युवा खुद तो रोजगार पाएंगे ही, दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिला एमएसएमई केंद्र के पास छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की कई अन्य योजनाएं भी उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के जिला संयोजक अजीत सिंह कलवाड़ी रहे। उन्होंने बताया कि यह युवाओं के लिए एक विशेष पहल और प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य रोजमर्रा की वास्तविक समस्याओं के तकनीकी और व्यावहारिक समाधान खोजना है। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई है।
उन्होंने कहा कि उद्योग जगत से जुड़े लोग भी अपने नवाचारी विचार इस मंच पर साझा कर सकते हैं।
इस मौके पर आईटीआई के प्राचार्य बिजेंद्र यादव, आईईओ सुनील कुमार, भाजपा के जिला उपप्रधान वासुदेव यादव, जिला महामंत्री किशनलाल सैनी, इंस्ट्रक्टर ममता यादव, मनीष संघी, हेमंत चोबे, महेश सैनी, जगदीश और राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी देखें – हकेवि में चला ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान, कुलपति और शीर्ष अधिकारियों ने किया श्रमदान
