September 27, 2026

Narnaul: पावर हाउस स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

0
Nnl 6

Narnaul: नारनौल के महेंद्रगढ़ रोड पर पावर हाउस में स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

कथा के शुभारंभ के अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जो की हुड्डा सेक्टर स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर से शुरू होकर त्रिमूर्ति मंदिर में जाकर संपन्न हुई। भव्य कलश यात्रा में अनेक श्रद्धालु महिलाओं व गणमान्यजनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में श्री सुनील गौड़ (बिजली विभाग के कान्ट्रेक्टर) व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता गौड़ शामिल हुए। त्रिमूर्ति मंदिर के पुजारी मुरारीलाल शर्मा (कांटी वाले) ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी। कथा में प्रतिदिन प्रसिद्ध कथावाचक श्री परमानंद जी महाराज आनंद वृंदावन वाले श्रद्धालुओं को सायं 2 बजे से 5 बजे तक कथा का रसपान करवाएंगे।
इस मौके पर आचार्य यजुर्वेद सोमनाथ तिवारी, सुभाष रोहिल्ला, अनिल सैनी, विपिन अग्रवाल, अश्वनी, देशराज जे ई, डॉ अरविंद, अश्वनी संघी, शुभम जैन, गजेंद्र नंबरदार आदि भक्तजन मौजूद रहे।

 

यह भी देखें    Narnaul: राव इंद्रजीत विरोधी अभियान को अब मिलेंगे नव प्राण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed