Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

नवजोत कौर सिद्धू ने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी से चुनाव लड़ने का किया एलान: बोलीं- सिद्धू इस समय किसी पार्टी में नहीं

VVinita Kohli
नवजोत कौर सिद्धू ने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी से चुनाव लड़ने का किया एलान: बोलीं- सिद्धू इस समय किसी पार्टी में नहीं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि वह 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी से लड़ेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टियों से चुनाव लड़ने के लिए भारी पैसे की जरूरत होती है, लेकिन वह ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं रखतीं। उन्होंने बताया कि उन्हें विदेशों से भी समर्थन के लिए फोन आ रहे हैं और लोग उनकी पार्टी के साथ जुड़ने के इच्छुक हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर दिया बयान

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू इस समय किसी भी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 2022 के बाद से उन्हें किसी पार्टी ने नहीं बुलाया। 500 करोड़ रुपये वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि यह बयान उन्होंने नहीं दिया था, बल्कि इसे मीडिया में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने करीब दो महीने पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी, जबकि इससे पहले उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया गया था।

युवाओं के लिए नई योजनाओं का दावा

नवजोत कौर सिद्धू ने युवाओं को लेकर कई योजनाओं की बात की। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर घर में तनाव है और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उनकी पार्टी काउंसलिंग व्यवस्था शुरू करेगी ताकि युवा डिप्रेशन से बच सकें। उन्होंने रोजगार के लिए एक अनोखा सुझाव देते हुए कहा कि युवाओं को मोबाइल का सही उपयोग सिखाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति कूड़ा फैलाने या गलत पार्किंग जैसी गतिविधियों की जानकारी सरकार को देगा, तो उस पर लगने वाले जुर्माने का 50 प्रतिशत हिस्सा संबंधित युवा को दिया जाएगा।

ड्रग समस्या और किसानों पर फोकस

उन्होंने पंजाब में बढ़ती ड्रग समस्या पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केवल ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि इसका विकल्प देना जरूरी है। उन्होंने किसानों के लिए अफीम की खेती की अनुमति देने की बात कही, ताकि उन्हें आर्थिक विकल्प मिल सके। उन्होंने अपने निजी अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इलाज के दौरान वैकल्पिक दवाओं का भी इस्तेमाल किया और इसी तरह समाज में भी विकल्प देने की जरूरत है।

राजनीतिक रिश्तों पर भी रखी राय

नवजोत कौर सिद्धू ने प्रियंका गांधी को अपनी बहन बताते हुए कहा कि अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसकी सराहना करनी चाहिए। राघव चड्ढा को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे नेता हैं, जो लोगों के मुद्दे उठाते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी भाजपा नेता से नहीं मिली हैं, हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह केंद्र से राज्य के लिए फंड जरूर मांगेंगी।

पार्टी की रणनीति और भविष्य की योजना

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से स्वतंत्र है और किसी अन्य दल से उसका कोई संबंध नहीं है। पार्टी का उद्देश्य जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना है और अनुभवी लोगों को ही कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के साथ 37 लोग सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और वह खुद पंजाब की प्रमुख के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जीत के लिए तैयार है और संतों के आशीर्वाद से आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।