Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Neeraj Goyat vs Mark Urbanov: मॉस्को में फेस-ऑफ के दौरान रूसी बॉक्सर ने नीरज गोयत को जड़ा थप्पड़, रिंग में बदला लेने की दी चुनौती

GGaganpreet Kaur
मॉस्को में फेस-ऑफ के दौरान रूसी बॉक्सर ने नीरज गोयत को जड़ा थप्पड़, रिंग में बदला लेने की दी चुनौती
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर। हरियाणा के स्टार अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नीरज गोयत और रूस के धाकड़ बॉक्सर मार्क उरवानोव के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले ही रिंग के बाहर की जंग बेहद हिंसक हो गई है। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पारंपरिक ‘फेस-ऑफ’ (सामने खड़े होकर आंखें मिलाने की रस्म) के समय रूसी मुक्केबाज मार्क ने नीरज गोयत को अचानक थप्पड़ जड़ दिया। इस अप्रत्याशित हमले के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और दोनों टीमों के सदस्यों को बीच-बचाव के लिए कूदना पड़ा।

इस अपमानजनक घटना से बेहद गुस्से में आए नीरज गोयत ने मंच पर ही रूसी बॉक्सर को ललकारते हुए कहा, “अब यह मामला बिल्कुल पर्सनल हो चुका है। आई विल किल यू इन द रिंग (मैं तुम्हें रिंग के अंदर मजा चखाऊंगा)।” बाद में नीरज ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि यह मुकाबला अब महज एक खेल नहीं रह गया है, बल्कि उनके स्वाभिमान और देश की प्रतिष्ठा से जुड़ी एक व्यक्तिगत चुनौती बन चुका है।

विज्ञापन

हरियाणवी अंदाज में पहुंचे थे नीरज, तंज कसने पर शुरू हुआ विवाद

नीरज गोयत के सोशल मीडिया प्रबंधक सचिन ने मॉस्को से फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि 18 जून को होने वाली इस बड़ी बॉक्सिंग चैंपियनशिप को लेकर मंगलवार को एक प्रेस मीट रखी गई थी। इसमें दोनों मुख्य मुक्केबाजों सहित खेल जगत के कई दिग्गज मौजूद थे। सचिन के मुताबिक, मंच पर आते ही मार्क उरवानोव ने भारतीय मुक्केबाजों की क्षमता को लेकर कई विवादित और तीखे तंज कसे, जिससे माहौल पहले ही थोड़ा गर्म हो गया था।

इसके बाद जब आयोजकों ने दोनों प्रतिद्वंदियों को आमने-सामने खड़े होने यानी फेस-ऑफ के लिए आवाज दी, तो नीरज गोयत हमेशा की तरह अपने खास हरियाणवी अंदाज में सिर पर शान से पगड़ी बांधकर स्टेज पर पहुंचे। दोनों खिलाड़ी जैसे ही एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर खड़े हुए, तभी अचानक मार्क उरवानोव ने अपना आपा खो दिया और नीरज के चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ पड़ते ही भारतीय खेमा आक्रोशित हो गया और दोनों ओर से घूंसे चलने ही वाले थे कि आयोजकों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग-अलग कमरों में भेजा।

पोस्टर फाड़ने से लेकर थप्पड़ तक: पहले से जारी थी जुबानी जंग

दरअसल, इस मुकाबले को लेकर दोनों खिलाड़ियों के बीच पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर भी जुबानी तीर चल रहे थे। मार्क उरवानोव ने एक वीडियो जारी कर भारतीय बॉक्सर को कमजोर बताते हुए कहा था कि मॉस्को की रिंग में टिकना नीरज के बस की बात नहीं होगी। इसके जवाब में नीरज ने भी एक वीडियो के जरिए पलटवार करते हुए कहा था कि कई विदेशी मुक्केबाज भारतीय खिलाड़ियों को कम आंकने की भूल करते हैं, लेकिन हमारे देश के मुक्केबाज दुनिया भर में अपनी ताकत का लोहा मनवा चुके हैं।

मुकाबले के प्रमोशन के दौरान नीरज ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए मार्क उरवानोव का एक पोस्टर भी फाड़ दिया था, जिससे रूसी बॉक्सर मन ही मन खार खाए बैठा था और उसी की खुन्नस उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकाली। सचिन ने बताया कि शमा बॉक्सिंग के बैनर तले होने वाला यह नॉकआउट मुकाबला 18 जून को भारतीय समयानुसार रात करीब 7:30 बजे शुरू होगा। नीरज गोयत की पूरी टीम 14 जून को ही मॉस्को पहुंच गई थी और इस थप्पड़ का करारा जवाब देने के लिए नीरज रिंग में उतरने को पूरी तरह बेताब हैं।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।