Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ravi River Bridge 17 Restored: 30 मई तक रद्द हुईं 20 ट्रेनें अब जल्द लौटेंगी पटरी पर, रावी नदी के रेल पुल का काम पूरा

GGaganpreet Kaur
30 मई तक रद्द हुईं 20 ट्रेनें अब जल्द लौटेंगी पटरी पर, रावी नदी के रेल पुल का काम पूरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। अंबाला और आसपास के राज्यों से जम्मू-कश्मीर और माता वैष्णो देवी जाने वाले रेल यात्रियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर रेलवे ने माधोपुर और कठुआ सेक्शन के बीच रावी नदी पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल संख्या-17 को रिकॉर्ड समय में बहाल कर अपनी इंजीनियरिंग का लोहा मनवाया है। पिछले साल आई भीषण बाढ़ के दौरान इस पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था, जिससे जम्मू का रेल संपर्क देश के बाकी हिस्सों से आंशिक रूप से कट गया था।

रद्द चल रही 20 ट्रेनें फिर दौड़ेंगी, माता के भक्तों को बड़ी राहत

विज्ञापन

पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण रेलवे को दो हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस सहित लगभग 20 महत्वपूर्ण ट्रेनों को आगामी 30 मई तक के लिए रद्द करना पड़ा था। इससे गर्मियों की छुट्टियों में वैष्णो देवी जाने वाले परिवारों और दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने बताया कि यह पुल सामरिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से बेहद खास है। इसमें 45 मीटर स्पैन वाले नॉन-स्टैंडर्ड गर्डर डिजाइन का उपयोग किया गया था, जिसे तैयार करना तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण काम था।

ट्रैक टेस्टिंग आखिरी दौर में, जल्द शुरू होगा ट्रेनों का संचालन

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, साल 2025 की मानसूनी तबाही में रेलवे के पांच बड़े पुलों को भारी नुकसान पहुंचा था। पुल संख्या-17 की बहाली के साथ ही अब बाढ़ की चपेट में आए सभी पांचों प्रमुख पुलों को पूरी तरह ठीक कर लिया गया है। इस समय नए ट्रैक की फाइनल टेस्टिंग और सुरक्षा ऑडिट का काम अंतिम चरण में चल रहा है।अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ ही दिनों में वंदे भारत समेत तमाम एक्सप्रेस ट्रेनें पुराने रूट पर पूरी रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।