Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Railway Summer Special Trains: रेलवे का बड़ा ऐलान: अंबाला होकर चलेंगी 27 समर स्पेशल ट्रेनें, छुट्टियों में नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन

AAmandeep Singh
रेलवे का बड़ा ऐलान: अंबाला होकर चलेंगी 27 समर स्पेशल ट्रेनें, छुट्टियों में नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में ‘नो रूम’ के बोर्ड और लंबी वेटिंग लिस्ट यात्रियों के पसीने छुड़ाने लगती है। लेकिन इस बार उत्तर रेलवे ने समय रहते अपना ‘मास्टर प्लान’ तैयार कर लिया है। रेलवे ने घोषणा की है कि सीजनल रश को कम करने के लिए विभिन्न रूटों पर 27 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। अंबाला मंडल के सीनियर वाणिज्य प्रबंधक (DCM) नवीन कुमार झा ने बताया कि हर साल छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित उछाल आता है, जिसे देखते हुए इस बार अतिरिक्त कोच और विशेष फेरों वाली ट्रेनों का इंतजाम किया गया है।

अंबाला बनेगा ‘जंक्शन हब’, जम्मू और अमृतसर के लिए बढ़ेंगे विकल्प

विज्ञापन

अंबाला मंडल की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि उत्तर भारत की लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें यहाँ से होकर गुजरती हैं। रेलवे के मुताबिक, फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले अमृतसर, जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलने वाली अधिकांश स्पेशल ट्रेनें अंबाला कैंट स्टेशन पर रुकेंगी। इससे न केवल लंबी दूरी के यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि हरियाणा और पंजाब के स्थानीय यात्रियों को भी आवाजाही में आसानी होगी।

दिल्ली से बिहार और महाराष्ट्र तक सीधी पहुंच

अंबाला मंडल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दिल्ली डिवीजन भी अपने आनंद विहार और नई दिल्ली स्टेशनों से विशेष गाड़ियां चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को जोड़ेंगी। DCM नवीन कुमार झा के अनुसार, “अभिभावकों और बच्चों को छुट्टियों के सफर में असुविधा न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। इन 27 ट्रेनों के चलने से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।”

तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सौगात

धार्मिक पर्यटन के लिहाज से यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। गर्मियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाते हैं। अमृतसर और जम्मू रूट पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने से श्रद्धालुओं को तत्काल टिकट के भरोसे नहीं बैठना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों की समय-सारणी और स्टॉपेज का ब्योरा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और स्टेशनों पर उपलब्ध कराने की बात कही है।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।