Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अब समाज में जातीय व्यवस्था फैलाने का एक माध्यम बन गया है समाजवाद: मुख्यमंत्री योगी

JJagmarg Desk
अब समाज में जातीय व्यवस्था फैलाने का एक माध्यम बन गया है समाजवाद: मुख्यमंत्री योगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि जो समाजवाद कभी त्याग, संघर्ष व नैतिक आदर्श का आह्वान करता था आज वह वंशवाद, सुविधावाद और निजी साम्राज्य खड़े करने की एक सीढ़ी व समाज में जातीय व्यवस्था फैलाने का एक माध्यम बन गया है। योगी ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए सपा पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का विकास से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट की अनुमानित लागत 300 करोड रुपए थी लेकिन इस पर 1400 करोड रुपए खर्च हो गए फिर भी परियोजना अधूरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र की अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपये थी लेकिन उस पर 800 करोड रुपए खर्च हो गए फिर भी परियोजना अधूरी है, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में जमीन नहीं ली गई लेकिन निविदा जारी कर दी गयीं। यह है सपा का विकास मॉडल?”

विज्ञापन

योगी ने कहा कि कभी जेपी (जय प्रकाश नारायण) और लोहिया समाजवाद के आदर्श माने जाते थे। इन्होंने देश में बराबरी और सामाजिक न्याय की वकालत की थी। यह दोनों महान नेता थे। आज समाजवाद संपत्ति और संतति का प्रतीक बन गया है। लोहिया इसके विरोधी थे, उन्होंने कहा कि जो समाजवाद त्याग, संघर्ष और नैतिक आदर्श का आह्वान करता था, आज वह इन लोगों के लिये वंशवाद का, सुविधावाद का और निजी साम्राज्य खड़े करने की एक सीढ़ी बन गया है। जहां कभी लोहिया और जयप्रकाश नारायण की परंपरा ने शोषण के विरुद्ध संघर्ष का उद्घोष किया था, आज वही समाजवाद समाज में जातीय व्यवस्था फैलाने का एक माध्यम बन गया है। योगी ने कहा कि जातीय वैमनस्य समाज और देश के हित में नहीं है।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान अहिल्याबाई की मूर्ति कथित रूप से तोड़े जाने को लेकर उठे विवाद के बीच कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने मुगल काल खंड में भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रतीकों को जिस दमदार तरीके से स्थापित किया था उस हिसाब से तो उनकी पूजा होनी चाहिये।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।