Breaking News
Gaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामदSkincare Tips: चेहरे पर गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए कौन सा टोनर आपकी स्किन के लिए है सहीपंचकूला में एक्सिस सिक्योरिटीज के नाम पर साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड अकाउंट्स प्रोफेशनल से ठगे 16.20 लाखPraveen Kumar Arm Wrestling Gold Medal Punjab : 100% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी राह, लुधियाना के प्रवीण कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता नेशनल गोल्डGaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामदSkincare Tips: चेहरे पर गुलाब जल या चावल का पानी, जानिए कौन सा टोनर आपकी स्किन के लिए है सहीपंचकूला में एक्सिस सिक्योरिटीज के नाम पर साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड अकाउंट्स प्रोफेशनल से ठगे 16.20 लाखPraveen Kumar Arm Wrestling Gold Medal Punjab : 100% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी राह, लुधियाना के प्रवीण कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता नेशनल गोल्ड

Nuh ACB Raid: नूंह पुलिस लाइन में ACB का छापा, ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेता होमगार्ड रंगे हाथों गिरफ्तार

AAmandeep Singh
Nuh ACB Raid: नूंह पुलिस लाइन में ACB का छापा, ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेता होमगार्ड रंगे हाथों गिरफ्तार

नूंह पुलिस लाइन में ACB का छापा, ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेता होमगार्ड रंगे हाथों गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nuh ACB Raid: हरियाणा के नूंह पुलिस लाइन में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की भिवानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश किया है। जिले में पुलिसकर्मियों के तबादले के नाम पर चल रहे रिश्वतखोरी के रैकेट पर शिकंजा कसते हुए ACB ने होमगार्ड अनीश को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। इस पूरे मामले में एक सब इंस्पेक्टर विक्रम को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, वहीं विभाग के एक इंस्पेक्टर की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

यह पूरा मामला पलवल से नूंह जिले में तबादला कराने की फिराक में लगे एक अन्य होमगार्ड से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि ट्रांसफर की कागजी प्रक्रिया को सुगम बनाने और मनचाही जगह पोस्टिंग दिलाने की एवज में उससे कुल 7 हजार रुपये की डील तय की गई थी।

विज्ञापन

3 हजार पहले लिए, बाकी 4 हजार लेते ही टीम ने दबोचा

पीड़ित होमगार्ड पहले ही आरोपियों को 3 हजार रुपये की पहली किश्त दे चुका था। इसके बावजूद बाकी बचे 4 हजार रुपये देने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। लगातार मिल रही धमकियों और मांग से परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB भिवानी में दर्ज करा दी। शिकायत मिलते ही ACB इंचार्ज इंस्पेक्टर जगजीत सिंह की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए नूंह पुलिस लाइन में जाल बिछाया गया।

योजना के मुताबिक, शिकायतकर्ता को फिनोलफ्थेलीन पाउडर लगे 4 हजार रुपये देकर आरोपियों के पास भेजा गया। नूंह पुलिस लाइन में जैसे ही होमगार्ड अनीश ने रिश्वत की यह रकम अपने हाथ में ली, आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद ACB की टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे दबोच लिया। हाथ धुलवाने पर रंग बदलते ही आरोपी की संलिप्तता पूरी तरह साफ हो गई।

पुलिस महकमे में हड़कंप, कड़ियों को जोड़ने में जुटी जांच एजेंसी

मौके से रिश्वत की रकम बरामद करने के बाद ACB ने तुरंत सब इंस्पेक्टर विक्रम को भी हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही नूंह पुलिस लाइन और जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तबादलों के नाम पर यह अवैध वसूली काफी समय से चल रही थी।

ACB के आला अधिकारी अब इस बात की तफ्तीश में जुटे हैं कि रिश्वत का यह जाल किस-किस अफसर तक फैला हुआ था और जमा की गई रकम में किसकी कितनी हिस्सेदारी थी। मामले में एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को भी पूछताछ के लिए शामिल किया गया है। ACB अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफर से जुड़ी फाइलों और आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को खंगाला जा रहा है, और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।