Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh Police Firing News : नूंह में मेघालय पुलिस पर पथराव, एटीएम लूट के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश

AAmandeep Singh
नूंह में मेघालय पुलिस पर पथराव, एटीएम लूट के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के नूंह जिले में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब मेघालय पुलिस की टीम पर स्थानीय ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना शिकरावा गांव के पास की है, जहां मेघालय पुलिस एटीएम लूट के मुख्य आरोपी राहुल खान को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की।

स्थिति अचानक बिगड़ने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। फायरिंग के दौरान शिकरावा गांव के निवासी तारिफ पुत्र हमीद के बाएं पैर की जांघ में गोली लग गई। घायल युवक को तुरंत नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मेघालय में दर्ज है एटीएम लूट का मामला

जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल खान, जो बाजिदपुर पिनगवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है, पर मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मावंगाप थाने में एटीएम मशीन लूट का मामला दर्ज है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 305(a), 111(2)(b), 326(f) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया था।

8 फरवरी को पुन्हाना सीआईए टीम की मदद से राहुल खान को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मेघालय पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

शाम को भड़की भीड़, पथराव शुरू

घटना शाम करीब 6 बजे शिकरावा-भादस रोड पर HR-93 ढाबे के पास हुई। पुलिस जब आरोपी को लेकर जा रही थी तभी स्थानीय ग्रामीणों और बाजिदपुर गांव के लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई।

भीड़ ने अचानक पुलिस वाहन को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। हालात बेकाबू होते देख मेघालय पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की ताकि आरोपी को सुरक्षित कस्टडी में रखा जा सके और टीम को बाहर निकाला जा सके।

आरोपी को पिनगवां थाने पहुंचाया

घटना के बाद मेघालय पुलिस आरोपी राहुल खान को लेकर सुरक्षित पिनगवां थाने पहुंच गई। थाने में संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

नूंह पुलिस सूत्रों के मुताबिक फायरिंग आत्मरक्षा और आरोपी की सुरक्षित कस्टडी बनाए रखने के लिए की गई। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही थी, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस जवान फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और इसे गलत बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई और यह आत्मरक्षा में उठाया गया कदम था।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।