Breaking News
विपक्ष का ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’; राहुल बोले- संविधान और युवाओं के भविष्य की लड़ाईKurukshetra cyber crime: कुरुक्षेत्र में बिजली विभाग के SE से 14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगीJhajjar News: एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत का गृह जिले में भव्य स्वागतNavratri Day 2: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, तप और संयम की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, भेजिए ये खास शुभकामना संदेशBhiwani Accident: ड्यूटी से लौट रहे सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीविपक्ष का ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’; राहुल बोले- संविधान और युवाओं के भविष्य की लड़ाईKurukshetra cyber crime: कुरुक्षेत्र में बिजली विभाग के SE से 14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगीJhajjar News: एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत का गृह जिले में भव्य स्वागतNavratri Day 2: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, तप और संयम की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, भेजिए ये खास शुभकामना संदेशBhiwani Accident: ड्यूटी से लौट रहे सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Nuh News: नूंह में भाजपा नेता जाहिद हुसैन से 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस-गोदारा गैंग के नाम से आई धमकी भरी कॉल

AAmandeep Singh
Nuh News: नूंह में भाजपा नेता जाहिद हुसैन से 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस-गोदारा गैंग के नाम से आई धमकी भरी कॉल

नूंह में भाजपा नेता जाहिद हुसैन से 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस-गोदारा गैंग के नाम से आई धमकी भरी कॉल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nuh News: मेवात (नूंह) की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन जाहिद हुसैन (Zahid Hussain BJP Nuh) को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी मिली। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग (Lawrence Bishnoi Gang Threat) का गुर्गा बताते हुए महज (Rohit Godara Gang Extortion)  दो दिनों के भीतर 5 करोड़ रुपये (5 खोखा) का इंतजाम करने को कहा है। रकम न देने पर नेता और उनके बच्चों को जान से मारने की सीधी चेतावनी दी गई है।

15 मिनट में दो बार कॉल, 1 मिनट 41 सेकंड तक चला खौफनाक ड्रामा

विज्ञापन

जांच में दी गई शिकायत के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 8:18 बजे जाहिद हुसैन के मोबाइल पर एक अज्ञात (Haryana Politics News)  नंबर से फोन आया। कॉलर ने सीधे तौर पर कहा, “तू भारतीय जनता पार्टी का बड़ा नेता बनता है, अगर तुझे अपनी और अपने बच्चों की जान प्यारी है तो दो दिन के भीतर 5 खोखा पहुंचा दे।” जब जाहिद हुसैन ने इनकार किया तो कॉलर ने कहा कि उनके पास उनके परिवार का पूरा ब्योरा मौजूद है।

पहली बार में बातचीत के बाद फोन कट गया, लेकिन ठीक 5 मिनट बाद दोबारा उसी नंबर से कॉल आई। इस बार कॉलर ने और सख्त लहजे में कहा कि “हमारे बॉस ने जवाब मांगा है कि पैसे देने हैं या नहीं।” जाहिद हुसैन ने जब फिर से पैसे देने से साफ मना किया, तो कॉलर ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी देकर फोन काट दिया।

‘धमकियों से डरने वाला नहीं’, पुलिस ने शुरू की धरपकड़

धमकी मिलने के बाद जाहिद हुसैन ने हिम्मत दिखाते हुए कॉलर को दोटूक कहा कि वह किसी भी धमकी के आगे झुकने वाले नहीं हैं। इसके तुरंत बाद उन्होंने नूंह के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अर्पित जैन को पूरे मामले से अवगत कराया और नूंह सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जाहिद हुसैन का कहना है कि वे जनसेवा में लगे हैं और इस तरह की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।

कॉलर की लोकेशन यूपी में ट्रेस, साइबर सेल खंगाल रही डिटेल्स

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नूंह पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिस नंबर से रंगदारी की कॉल आई थी, उसकी डिटेल और सर्विलांस रिपोर्ट निकाल ली गई है। (Nuh Extortion Call Incident) शुरुआती जांच में कॉलर की लोकेशन उत्तर प्रदेश (UP) की मिली है। पुलिस की साइबर और क्राइम ब्रांच की टीमें नंबर के असली मालिक और गिरोह के तार जोड़ने में जुट गई हैं। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी में मानवता शर्मसार, बिजली बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर काली थैली में लटका मिला नवजात

विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।