Breaking News
Dhruv Rathee: रिहाई के बाद ध्रुव राठी का वीडियो आया सामने, कहा- मुझे जबरन उठाकर किडनैप किया गया थाPargat Singh ने चंडीगढ़ में संभाला PPCC अध्यक्ष पद, एक मंच पर आए सभी दिग्गज नेताDiljit Dosanjh के दिल्ली कॉन्सर्ट की तारीख बदली, 1 नवंबर के बजाय अब 30 अक्टूबर को होगा शोUnderwater rivers ocean: क्या आपने देखी है समुद्र के अंदर बहने वाली नदी? वैज्ञानिकों ने किए हैरान करने वाले खुलासेGurugram News: 55 हजार करोड़ की गड़बड़ी! गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयकर विभाग के सर्वे में बड़ा खुलासाDhruv Rathee: रिहाई के बाद ध्रुव राठी का वीडियो आया सामने, कहा- मुझे जबरन उठाकर किडनैप किया गया थाPargat Singh ने चंडीगढ़ में संभाला PPCC अध्यक्ष पद, एक मंच पर आए सभी दिग्गज नेताDiljit Dosanjh के दिल्ली कॉन्सर्ट की तारीख बदली, 1 नवंबर के बजाय अब 30 अक्टूबर को होगा शोUnderwater rivers ocean: क्या आपने देखी है समुद्र के अंदर बहने वाली नदी? वैज्ञानिकों ने किए हैरान करने वाले खुलासेGurugram News: 55 हजार करोड़ की गड़बड़ी! गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयकर विभाग के सर्वे में बड़ा खुलासा

Nuh rail tunnel land cave: तावडू के सहसोला में रेल टनल में फिर बड़ा धंसान, 300 मीटर के दायरे में जमींदोज हुए खेत

AAmandeep Singh
Nuh rail tunnel land cave: तावडू के सहसोला में रेल टनल में फिर बड़ा धंसान, 300 मीटर के दायरे में जमींदोज हुए खेत

तावडू के सहसोला में रेल टनल में फिर बड़ा धंसान, 300 मीटर के दायरे में जमींदोज हुए खेत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nuh rail tunnel land cave: हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में तावडू उपमंडल के सहसोला गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन ‘हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर’ की टनल के ऊपर अचानक एक एकड़ का खेत ताश के पत्तों की तरह जमीन में समा गया। घने इलाके में हुए करीब 300 मीटर के इस भीषण धंसान के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। (taoru sahsola village news) चौंकाने वाली बात यह है कि ठीक पांच दिन पहले भी इसी टनल में करीब 20 मीटर के दायरे में जमीन धंसी थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण कंपनी ने इस चेतावनी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब गांव के बच्चे खेतों की तरफ थे, तभी अचानक जमीन के नीचे से तेज गड़गड़ाहट और धड़कने की आवाजें सुनाई देने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, देखते ही देखते खेत की मिट्टी में लंबी-चौड़ी दरारें पड़ने लगीं और देखते ही देखते एक बड़ा हिस्सा टनल के भीतर समाता चला गया। इस भयानक हादसे में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग तक टनल के गड्ढे में जा गिरी, जबकि पास में बने तीन से चार रिहायशी मकानों की दीवारों में गहरी और लंबी दरारें आ गईं।

विज्ञापन

निर्माण कंपनी की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण (haryana orbital rail corridor) 

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण तारीफ और हैदर अली का कहना है कि यह हादसा (tunnel construction accident ) पूरी तरह से निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि जब रविवार देर शाम पहला धंसान हुआ था, तभी अगर काम रोककर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जाते तो इतना बड़ा खतरा पैदा नहीं होता।

गांव वालों ने यह आशंका भी जाहिर की है कि हादसे के वक्त टनल के भीतर कुछ मजदूर काम में जुटे हो सकते हैं। हालांकि, टनल के अंदर किसी के फंसे होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।

पुलिस बल तैनात, कंपनी के अधिकारी मौके से गायब

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। तावडू के डीएसपी अभिमन्यु लोहान भारी पुलिस बल के साथ सहसोला गांव पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। (rail tunnel sahsola land collapse) पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दुर्घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर दी है और ग्रामीणों को धंसान वाले इलाके से काफी दूर रहने की हिदायत दी है।

मामले पर तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि पुलिस बल मौके पर मौजूद है और पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है। स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और धंसान के कारणों की जांच के लिए निर्माण कंपनी के जिम्मेदार अफसरों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल कंपनी का कोई भी प्रतिनिधि मौके पर मौजूद नहीं मिला।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।