Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh Crime News: नूंह में धर्मांतरण का दबाव और दुष्कर्म: पंजाब की युवती को ब्लैकमेल करने वाला जहीर गिरफ्तार

AAmandeep Singh
नूंह में धर्मांतरण का दबाव और दुष्कर्म: पंजाब की युवती को ब्लैकमेल करने वाला जहीर गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा का नूंह जिला एक बार फिर गंभीर आपराधिक वारदात को लेकर सुर्खियों में है। फिरोजपुर झिरका इलाके में एक युवक द्वारा पंजाब की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनने के बाद आरोपी जहीर को दबोच लिया है। उस पर न केवल अस्मत लूटने, बल्कि ब्लैकमेलिंग और प्रदेश के सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत भी शिकंजा कसा गया है।

दोस्ती से लेकर ‘होटल’ के उस खौफनाक मंजर तक

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की पहचान करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए फिरोजपुर झिरका के गांव ढोंढ निवासी जहीर से हुई थी। बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो जहीर ने खुद को कुंवारा बताकर युवती को शादी के हसीन सपने दिखाए। पीड़िता का आरोप है कि जहीर ने उसे एक होटल में खाने के बहाने बुलाया, जहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का वो अंतहीन सिलसिला, जिसमें आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

“ईदी” के बहाने बुलाया गांव, फिर शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

हद तो तब हो गई जब करीब 15 दिन पहले आरोपी ने ईद के मौके पर निकाह करने का वादा किया और 20 मार्च को युवती को अपने पैतृक गांव ढोंढ बुला लिया। वहां कई दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया और बार-बार शारीरिक शोषण किया गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान जहीर और उसके परिजनों ने उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। जब युवती ने अपनी आस्था से समझौता करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने शादी से साफ मना कर दिया और उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

पुलिस की मुस्तैदी: सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

किसी तरह जान बचाकर फिरोजपुर झिरका थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। मामले की संवेदनशीलता और ‘लव जिहाद’ जैसे गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। नूंह पुलिस ने आरोपी जहीर के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के साथ-साथ ‘हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट 2022’ के तहत मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि क्या इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।