September 29, 2026

Narnaul : महिला आईटीआई नारनौल में लगा रोजगार मेला, 130 छात्राओं ने लिया भाग, विभिन्न कंपनियों ने 60 योग्य अभ्यर्थियों का किया चयन

0
Narnaul : महिला आईटीआई नारनौल में लगा रोजगार मेला, 130 छात्राओं ने लिया भाग, विभिन्न कंपनियों ने 60 योग्य अभ्यर्थियों का किया चयन

कंपनी के प्रतिनिधि व आईटीआई स्टाफ सदस्य।

Narnaul : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) नारनौल में आज संस्थान के प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
इस रोजगार मेले में यूएनओ मिंडा मानेसर, डीएलआईएम स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन टपूकड़ा और बीडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

 

प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि मेले के प्रति छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया, जिसमें संस्थान की कुल 130 छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

विभिन्न कंपनियों से आए मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधियों द्वारा छात्राओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी कौशल और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। रोजगार मेला में 60 योग्य छात्राओं का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के लिए किया गया।

 

प्रधानाचार्य ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में कार्यवाहक वर्ग अनुदेशिका सुरेश कुमारी, अतिरिक्त चार्ज अप्रेंटिस अनुदेशिका ममता यादव, एसटी अनुदेशिका सरोज कुमारी, एसओटी अनुदेशिका सन्तोष बाई, इलेक्ट्रीशियन अनुदेशिका शकुन्तला देवी, कॉस्मेटोलॉजी अनुदेशिका सुन्दर कुमारी, इलेक्ट्रीशियन अनुदेशक सुमन कुमार, कोपा अनुदेशक प्रदीप कुमार तथा समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

यह भी देखें –  नांगल चौधरी अनाज मंडी में 1 अक्टूबर से शुरू होगी एमएसपी पर बाजरे की खरीद, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed