September 29, 2026

Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में 1 अक्टूबर से शुरू होगी एमएसपी पर बाजरे की खरीद, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो अनिवार्य

0
Nangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में 1 अक्टूबर से शुरू होगी एमएसपी पर बाजरे की खरीद, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो अनिवार्य

बाजरे की व्यवस्थित खरीद पर विचार-विमर्श करते चेयरमैन रमाकांत शर्मा व सचिव आदित्य यादव।

Nangal Chaudhary : (विजय यादव) सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित अनाज मंडी में एक अक्टूबर से समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद शुरू होगी। खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नांगल चौधरी मंडी प्रशासन ने इस बार किसानों के सत्यापन और टोकन व्यवस्था में विशेष प्रबंध किए हैं।

 

 

किसान को मंडी में प्रवेश करते समय अपने वाहन के साथ फोटो खिंचवानी होगी। इसके बाद कंप्यूटर ब्रांच में बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर वास्तविक किसान के रूप में अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी।

 

 

आपको बता दें कि नांगल चौधरी अनाज मंडी के तीन तरफ राजस्थान बार्डर नजदीक है। जहां बाजरे की अच्छी पैदावार होती है तथा बिक्री के लिए हरियाणा की मंडियों पर निर्भर होते हैं। स्थानीय सौदागर बड़े किसानों के टोकन लेकर राजस्थान का बाजरा बेचते हैं।

 

 

जिससे लोकल किसानों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। उनकी सुविधा के लिए मंडी प्रशासन ने प्रत्येक किसान का सत्यापन करने की योजना बनाई है। मंडी में प्रवेश करते ही ट्रेक्टर या अन्य लोडिंग वाहनों के साथ फोटो खिंचवानी होगी। इसके बाद गेट पर ही स्थापित कंप्यूटर ब्रांच में बायोमेट्रिक पर अंगूठा लगाना होेगा।

 

 

तस्दीक होने के बाद टोकन जनरेट किया जाएगा, जिस पर किसान की सहमति के अनुसार आढ़ती अलाॅट किया जाएगा। प्रशासन का तर्क है कि खरीद प्रक्रिया व्यवस्थित रहेगी और किसानों को अपनी फसल बेचने में अनावश्यक परेशानी नहीं होगी।

 

 

किसानों की सुविधा को देखते हुए मार्केट कमेटी की ओर से मंडी परिसर में सफाई और पेयजल व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम मंडी में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की निगरानी करेगी। किसानों के बैठने और रात्रि ठहराव की स्थिति को देखते हुए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

 

 

 

खरीद के बाद तत्काल तुलाई और पैकिंग करने की हिदायत

प्रशासनिक निर्देशानुसार खरीद एजेंसी को बाजरे की खरीद होते ही तुलाई और पैकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस व्यवस्था से किसानों को फसल बेचने के बाद मंडी में रात रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसानों को साफ-सुथरा बाजरा लेकर आने की हिदायत दी गई है। मापदंडों पर अनफिट ढेरी को रिजेक्ट करने के निर्देश हैं।

 

 

बाजरा बिक्री के लिए तीन लोग अधिकृत कर सकेंगे किसान

मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव ने बताया कि बायोमैट्र्रिक प्रक्रिया के बाद ही किसान को टोकन मिलेगा। आपात परिस्थितियों में किसान तीन लोगों को बायोमैट्रिक के लिए अधिकृत कर सकते हैं।

 

किसानों को साफ व उच्च क्वालिटी का बाजरा लेकर आना होगा, ताकि ढेरी रिजेक्ट की परेशानी नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने बताया कि खरीद संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

 

 

यह भी देखें – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित सेमिनार में छात्रों ने लिया दहेज न लेने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed