Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरेगा विपक्ष: 18 को सुबह 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही, अधिसूचना जारी

VVinita Kohli
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरेगा विपक्ष: 18 को सुबह 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही, अधिसूचना जारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसको लेकर हरियाणा विधानसभा के सचिव राजीव प्रसाद की ओर से सभी विधानसभा सदस्यों को अर्ध सरकार पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र का सत्रावधि छोटी रहेगी, लेकिन कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर दी है। वहीं, माननीयों द्वारा भी ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार से सवालों के जरिये जवाब मांगे जाएंगे। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जा रही है। 

खासकर रोहतक और झज्जर में युवा खिलाड़ियों की मौत पर सदन में हंगामा होने के आसार हैं। विपक्षी की ओर से खेल स्टेडियमों में जर्जर खेल सुविधाओं का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा। वहीं, भाजपा ने भी विपक्षी दलों की रणनीति का माकूल जवाब देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में खेलों में अभी तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने तथा बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दों पर भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। इन दोनों मुद्दों पर कांग्रेस व इनेलो विधायक राज्यपाल प्रो. असीम घोष से मुलाकात कर चुके हैं। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और धान घोटाले में हैफेड के जिला प्रबंधकों के शामिल होने समेत कई मुद्दों पर विधानसभा में कांग्रेस व इनेलो विधायक सरकार के जवाब मांगते नजर आएंगे।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।