Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Spy Arrest: फरीदाबाद में पंचर की दुकान और सरहद पार जासूसी: नचौली से पकड़ा गया पाकिस्तानी एजेंट

AAmandeep Singh
फरीदाबाद में पंचर की दुकान और सरहद पार जासूसी: नचौली से पकड़ा गया पाकिस्तानी एजेंट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। फरीदाबाद का नचौली गांव उस वक्त सन्न रह गया जब सादे कपड़ों में पहुंची गाजियाबाद पुलिस ने एक पेट्रोल पंप पर पंचर लगाने वाले शख्स को ‘देशद्रोह’ के आरोप में दबोच लिया। नौशाद अली उर्फ लालू, जो पिछले तीन महीनों से आम कामगार बनकर यहां रह रहा था, असल में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा निकला। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक, यह गिरोह देश के संवेदनशील इलाकों, रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों की आवाजाही पर नजर रखकर उनकी तस्वीरें और वीडियो व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान भेजता था।

रेलवे स्टेशनों पर लगा दिए थे ‘लाइव’ जासूसी कैमरे

विज्ञापन

जांच में जो खुलासा हुआ है वह बेहद चौंकाने वाला और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ाने वाला है। इस गैंग ने दिल्ली कैंट और हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास सोलर पावर से चलने वाले हाई-टेक कैमरे इंस्टॉल कर दिए थे। इन कैमरों का ‘लाइव एक्सेस’ सीधे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के पास था। यानी दिल्ली और हरियाणा के स्टेशनों पर क्या हलचल हो रही है, उसे सीमा पार बैठा दुश्मन लाइव देख रहा था। पुलिस ने इन कैमरों को रिकवर कर लिया है और अब इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस और ऐसे खुला राज

बीती 16 मार्च की शाम जब गाजियाबाद पुलिस नचौली पहुंची, तो नौशाद को भनक तक नहीं लगी। पुलिसकर्मी आम लोगों की तरह पेट्रोल पंप कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे थे और नौशाद बगल में ही हाथ बांधे खड़ा तमाशा देख रहा था। जब कर्मचारियों ने बताया कि पंचर की दुकान चलाने वाले का नाम ही नौशाद अली है, तब पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच में सामने आया कि बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला नौशाद पहले कोलकाता में था, जिसे उसके गांव के ही एक परिचित मुमताज ने वापस बुलाकर इस पंप पर काम दिलवाया था।

पैसों का लालच और देश से गद्दारी

पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्हें एक फोटो या वीडियो भेजने के बदले 4 से 6 हजार रुपये मिलते थे। वहीं, जासूसी कैमरा इंस्टॉल करने के लिए 10 से 15 हजार रुपये का अलग से भुगतान किया जाता था। अब तक इस गिरोह के 22 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मेरठ का मास्टरमाइंड सुहेल भी शामिल है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस बात की तफ्तीश कर रही हैं कि क्या फरीदाबाद या आसपास के अन्य इलाकों में भी ऐसे और कैमरे लगाए गए हैं या कोई और स्लीपर सेल सक्रिय है।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।