Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Palwal Bandh 7 September: UGC के नए नियमों पर बवाल, 7 सितंबर को ‘पलवल बंद’ का ऐलान, मीनार गेट पर होगा बड़ा प्रदर्शन

Palwal Bandh 7 September: UGC के नए नियमों पर बवाल, 7 सितंबर को 'पलवल बंद' का ऐलान, मीनार गेट पर होगा बड़ा प्रदर्शन

UGC के नए नियमों पर बवाल, 7 सितंबर को ‘पलवल बंद’ का ऐलान, मीनार गेट पर होगा बड़ा प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Palwal Bandh 7 September: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए इक्विटी नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। विरोध की इसी कड़ी में आगामी 7 सितंबर को ‘पलवल बंद’ का बड़ा आह्वान किया गया है। इस दौरान शहर के सभी मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि ऐतिहासिक मीनार गेट को जंतर-मंतर की तर्ज पर विरोध-प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बनाया जाएगा।

शनिवार को पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन भारद्वाज ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आंदोलन की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

विज्ञापन

यूजीसी बैक रोल और नए नियमों से समाज में भारी आक्रोश

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमन भारद्वाज ने कहा कि यूजीसी के नए इक्विटी नियमों को लेकर समाज के बड़े वर्ग में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पलवल के सभी व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मीनार गेट पहुंचकर इस शांतिपूर्ण आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं।

उन्होंने दावा किया कि इस बंद को लेकर शहर के व्यापारी वर्ग में काफी उत्साह है और सभी व्यापारिक संगठनों ने स्वेच्छा से दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखने का भरोसा दिया है। लोगों को आंदोलन के उद्देश्यों से जोड़ने के लिए शहर भर में लगातार जनसंपर्क और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

पूर्व विधायक नयनपाल रावत समर्थकों संग जुटेंगे

आयोजकों के अनुसार, इस आंदोलन को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। पृथला के पूर्व विधायक नयनपाल रावत अपने समर्थकों के बड़े काफिले के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर इस प्रदर्शन को अपना समर्थन देंगे। इससे मीनार गेट पर हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

व्यापारिक और सामाजिक संगठन आए एक मंच पर

प्रेस वार्ता में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, वैश्य अग्रवाल सभा के जिला प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता, सुशील काले, एडवोकेट मुनीष भारद्वाज, चंदीराम गुप्ता और शांतनु ठाकुर समेत कई प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि 7 सितंबर का प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा। शहर के हर वर्ग को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए बैठकों का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें–Faridabad News: फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।