Panchkula ACB Action: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंचकूला एसीबी की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुररानी तहसील कार्यालय में तैनात एक रजिस्ट्री क्लर्क को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर से उसके कार्य को निपटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। (Haryana Anti Corruption Bureau) पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और क्लर्क को दबोच लिया।
सोनीपत का रहने वाला है आरोपी, पहले बरवाला में था तैनात
एसीबी अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी क्लर्क की पहचान अमित के रूप में हुई है। मूल रूप से सोनीपत जिले का रहने वाला अमित वर्ष 2020 में राजस्व विभाग में क्लर्क के पद पर भर्ती हुआ था। वह पिछले करीब तीन महीनों से रायपुररानी तहसील में अपनी सेवाएं दे रहा था।
दिलचस्प बात यह है कि आरोपी अमित इससे पहले भी रायपुररानी तहसील में तैनात रह चुका है, इसके अलावा वह बरवाला तहसील में भी कार्य कर चुका है। (Raipurrani tehsil news) एसीबी की टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस खेल में उसके साथ और कौन-कौन संलिप्त है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें– Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

