Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Panchkula Landslide News: पंचकूला में खिसका पहाड़, मोरनी मार्ग पर 70 सवारियों से भरी रोडवेज बस फंसी, टला बड़ा हादसा

AAmandeep Singh
Panchkula Landslide News: पंचकूला में खिसका पहाड़, मोरनी मार्ग पर 70 सवारियों से भरी रोडवेज बस फंसी, टला बड़ा हादसा

पंचकूला में खिसका पहाड़, मोरनी मार्ग पर 70 सवारियों से भरी रोडवेज बस फंसी, टला बड़ा हादसा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panchkula Landslide News: शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंचकूला जिले में लगातार तीसरे दिन लैंडस्लाइड की घटना सामने आई, जहां गुरुवार सुबह मोरनी-रायपुर रानी मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ों से अचानक भारी मलबा और पत्थर गिरने के कारण हरियाणा रोडवेज की एक बस वहीं फंस गई। इस बस में करीब 70 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे शामिल थे।

अफरा-तफरी के बीच सुरक्षित निकाले गए यात्री

विज्ञापन

घटना सुबह के वक्त हुई जब बस मोरनी से रायपुर रानी की ओर जा रही थी। अचानक सड़क पर मलबा आने से चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत रोक दिया। पहाड़ी से और पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और बस चालक-परिचालक की मदद से आनन-फानन में सभी सवारियों और स्कूली बच्चों को बस से बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद खुला रास्ता

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। मौके पर बुलाई गई जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब रास्ता साफ हुआ, तब जाकर बस को आगे के लिए रवाना किया गया और यातायात सुचारू हो सका। गौरतलब है कि बुधवार को भी पंचकूला के आवासीय इलाकों के पास पहाड़ी खिसकने से कई मकानों पर खतरा मंडराने लगा था।

अगले हफ्ते फिर जोर पकड़ेगा मानसून, अब तक सामान्य से कम बारिश

दूसरी ओर, हरियाणा में मौसम के मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में अगले एक हफ्ते के बाद मानसून की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेशभर में अगस्त महीने में अब तक 257.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य औसत से करीब 14 फीसदी कम है। आने वाले दिनों में मानसून के फिर से एक्टिव होने से तापमान में गिरावट और फसलों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा में मकान मरम्मत के लिए मिलेंगे 80 हजार रुपये, गुरु रविदास जयंती पर सरकार का बड़ा तोहफा

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।