Breaking News
हल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामद

Panchkula News: पंचकूला में भारी बारिश का तांडव, घग्गर नदी उफान पर, नाले में बहा युवक, खटौली पुल धंसा

AAmandeep Singh
Panchkula News: पंचकूला में भारी बारिश का तांडव, घग्गर नदी उफान पर, नाले में बहा युवक, खटौली पुल धंसा

पंचकूला में भारी बारिश का तांडव, घग्गर नदी उफान पर, नाले में बहा युवक, खटौली पुल धंसा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panchkula News: पंचकूला जिले में मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। घग्गर नदी के उफान पर आने से निचले इलाकों में पानी भर गया है। सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी से गुजरने वाले बरसाती नाले के पास खड़े दो युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए। हादसे के दौरान रणधीर किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन उसका साथी राजेश चंद सेकंड में ही पानी के खौफनाक बहाव में बह गया।

NDRF की टीम तैनात, राजेश की तलाश जारी

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस और राहत एजेंसियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और NDRF के गोताखोर मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। राजीव कॉलोनी के निवासी रेत और पत्थरों की बोरियां लगाकर पानी का रुख मोड़ने की कोशिश में जुटे रहे। पुलिस और बचाव दल नाले के उन संवेदनशील प्वाइंट्स को खंगाल रहे हैं जहां रुकावट के कारण पानी की गति धीमी होती है, हालांकि अभी तक राजेश का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

खटौली गांव में नदी पर बना पुल धंसा, आवाजाही बंद

बारिश के रौद्र रूप का असर जिले के बुनियादी ढांचे पर भी देखने को मिला है। बरवाला क्षेत्र के गांव खटौली के पास बहने वाली नदी के तेज बहाव में पुल का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया। इसके अलावा गुरुद्वारा नाडा साहिब के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप का एक पुल भी पानी में बह गया। किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने खटौली पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया है।

मेयर ने मांगी रिपोर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

जिले में बिगड़ते हालात को देखते हुए पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने नगर निगम अधिकारियों के साथ आपातकालीन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बिना देरी किए प्रभावित इलाकों में जलभराव निकासी और राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नदी, नालों और खस्ताहाल पुलों के आसपास जाने से बचें और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें।

यह भी पढ़ें– नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, पोक्सो केस में अनुकूल रिपोर्ट देने के नाम पर 2.5 लाख रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।