Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Panchkula News: ‘भारत सरकार’ लिखा फर्जी स्टीकर लगाकर घूम रही गाड़ी जब्त, DCP ट्रैफिक ने खुद मौके पर काटा 16 हजार का चालान

Panchkula News: 'भारत सरकार' लिखा फर्जी स्टीकर लगाकर घूम रही गाड़ी जब्त, DCP ट्रैफिक ने खुद मौके पर काटा 16 हजार का चालान

‘भारत सरकार’ लिखा फर्जी स्टीकर लगाकर घूम रही गाड़ी जब्त, DCP ट्रैफिक ने खुद मौके पर काटा 16 हजार का चालान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula News: शहर में सड़क सुरक्षा को दुरुस्त करने और फर्जी स्टीकरों की आड़ में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को एक हाई-प्रोफाइल कार्रवाई के दौरान डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने खुद एक ऐसी संदिग्ध गाड़ी का पर्दाफाश किया, जिस पर अवैध रूप से ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया’ (भारत सरकार) और आयकर विभाग का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गाड़ी का 16 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान काटा और उसे जब्त कर लिया।

यह वाकया सेक्टर-24 स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास उस वक्त हुआ जब डीसीपी अमरिंदर सिंह अपने सरकारी वाहन से गुजर रहे थे। सड़क पर दौड़ रही एक निजी गाड़ी पर चमचमाता हुआ भारत सरकार और आयकर विभाग का स्टीकर देखकर उन्हें संदेह हुआ। डीसीपी ने बिना देर किए वाहन को रुकवाया और चालक से पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन

जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा, कागजात भी मिले अधूरे

पूछताछ और मौके पर की गई जांच के दौरान चालक का सारा झूठ बेनकाब हो गया। गाड़ी पर लगे आयकर विभाग और भारत सरकार के स्टीकर पूरी तरह से फर्जी पाए गए। इतना ही नहीं, जब पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन व अन्य अनिवार्य दस्तावेजों की पड़ताल की, तो वाहन में कई जरूरी कागजात नदारद मिले और यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन सामने आए।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी ट्रैफिक ने तुरंत सिटी ट्रैफिक एसएचओ को मौके पर तलब किया। पुलिस टीम ने यातायात नियमों की विभिन्न धाराओं के तहत चालान की प्रक्रिया पूरी की और 16,000 रुपये का चालान काटकर वाहन को पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि आरोपी चालक किस मकसद से इस तरह फर्जी स्टीकर लगाकर शहर में घूम रहा था।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का हल्ला बोल, अभियान जारी

पंचकूला पुलिस बीते लंबे समय से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सघन जांच अभियान चला रही है। यह कार्रवाई किसी एक वर्ग या विशेष वाहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोपहिया वाहनों से लेकर ऑटो, निजी कारों, भारी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों और यहां तक कि स्कूल बसों की भी गहनता से चेकिंग की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रोजाना हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के चालान किए जा रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की चेतावनी— फर्जी बोर्ड लगाए तो होगी सीधी जेल

मामले पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए पंचकूला के पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने दो टूक शब्दों में कहा कि वाहनों पर अनधिकृत रूप से सरकारी पदों, विभागों या ‘भारत सरकार’ के फर्जी स्टीकर लगाना केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा के नजरिए से भी एक गंभीर खतरा पैदा करता है।

पुलिस कमिश्नर ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने वाहनों पर इस तरह की अवैध नंबर प्लेट या फर्जी स्टीकर न लगाएं और सफर के दौरान सभी वैध दस्तावेज साथ रखें। उन्होंने साफ चेताया कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Farmers News: गुरुग्राम में मनोहर लाल और किसान नेताओं के बीच 4 घंटे चली मैराथन बैठक, इन मुद्दों पर बनी बात

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।