Breaking News
GRP thana Ambala Cantt: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर बड़ा संकट, कंडम हुआ GRP थाना भवन, रेलवे ने थमाया खाली करने का नोटिसप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाईं, नेत्री ने जताई नाराजगीPanipat ACB Raid: पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, खाकी की आड़ में रिश्वत ऐंठता फर्जी पुलिसकर्मी चौंकी के बाहर गिरफ्तारPanipat Accident: पानीपत-खटीमा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी की मौत, 2 गंभीरFake Loan Apps Scam: आसान लोन का झांसा देकर फोन हैक कर रहे साइबर ठग, एसपी ने जारी की अहम एडवाइजरीGRP thana Ambala Cantt: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर बड़ा संकट, कंडम हुआ GRP थाना भवन, रेलवे ने थमाया खाली करने का नोटिसप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटाईं, नेत्री ने जताई नाराजगीPanipat ACB Raid: पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, खाकी की आड़ में रिश्वत ऐंठता फर्जी पुलिसकर्मी चौंकी के बाहर गिरफ्तारPanipat Accident: पानीपत-खटीमा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी की मौत, 2 गंभीरFake Loan Apps Scam: आसान लोन का झांसा देकर फोन हैक कर रहे साइबर ठग, एसपी ने जारी की अहम एडवाइजरी

Panipat ACB Raid: पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, खाकी की आड़ में रिश्वत ऐंठता फर्जी पुलिसकर्मी चौंकी के बाहर गिरफ्तार

Panipat ACB Raid: पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, खाकी की आड़ में रिश्वत ऐंठता फर्जी पुलिसकर्मी चौंकी के बाहर गिरफ्तार

पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, खाकी की आड़ में रिश्वत ऐंठता फर्जी पुलिसकर्मी चौंकी के बाहर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat ACB Raid: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (haryana acb raid) ने पानीपत में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर दलाल को धर दबोचा। आरोपी खुद को पुलिस महकमे का अधिकारी बताकर एक पारिवारिक विवाद के निपटारे के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसों की उगाही कर रहा था।

एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को चौंकी के ठीक बाहर 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे एक खाकीधारी पुलिसकर्मी की सहभागिता के संकेत भी मिले हैं, जिसकी जांच एसीबी की टीम गहनता से कर रही है।

विज्ञापन

2 लाख से शुरू हुई रिश्वत की बोली, 35 हजार में तय हुआ सौदा

पूरा मामला पति-पत्नी के बीच हुए आपसी लड़ाई-झगड़े से जुड़ा हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पत्नी तलाक की एवज में 2 लाख रुपये की मांग कर रही थी। (panipat police bribe news) इसी बात का फायदा उठाकर राजू नाम के पुलिसकर्मी और उसके दलाल साथी ने मामले को रफा-दफा करने के लिए शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये ऐंठने की कोशिश की।

काफी कशमकश के बाद सौदा 35 हजार रुपये में तय हुआ। तय शर्त के अनुसार 10 हजार रुपये एडवांस देने थे और बाकी के 25 हजार रुपये दो दिन बाद सौंपने थे। लेकिन प्रताड़ना से तंग आ चुके शिकायतकर्ता ने चुपचाप एसीबी से संपर्क कर इस पूरे खेल का पर्दाफाश करने की ठान ली।

‘दशहरे पर खा लेता जहर, लोन लेकर दिए पैसे’

शिकायतकर्ता ने अपने साथ हुए मानसिक उत्पीड़न का दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि खाकी के खौफ और दलाल के दबाव के कारण उसकी जिंदगी नरक बन गई थी। उसने भावुक होते हुए कहा कि वह दशहरे वाले दिन जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की सोच रहा था, क्योंकि आरोपी उसे लगातार टॉर्चर कर रहे थे।

उसने बताया कि पुलिसकर्मियों और उनके बिचौलियों को देने के लिए उसने 5 लाख रुपये का लोन तक ले रखा था। घटना वाले दिन राजू पुलिसकर्मी और दलाल दोनों पैसे लेने के लिए एक साथ गाड़ी में आए थे और चौंकी के बाहर जैसे ही 10 हजार रुपये का लेन-देन हुआ, घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिसकर्मी की भूमिका पर भी कसेगा शिकंजा

मामले की जानकारी देते हुए एसीबी के डीएसपी ने स्पष्ट किया कि आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और संलिप्त पुलिसकर्मी से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है। जांच में अगर उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हाथ लगते हैं, तो उसके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। (haryana news in hindi)

इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें–Haryana Electricity Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, कई जिलों में आधी रात से बत्ती गुल, पानी का संकट गहराया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।