Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat News: पानीपत में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला: पार्षद पति के दफ्तर में घुसकर आंख पर किया वार

AAmandeep Singh
पानीपत में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला: पार्षद पति के दफ्तर में घुसकर आंख पर किया वार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत।  पानीपत के सियासी गलियारों और किशनपुरा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वार्ड-17 की पार्षद रजनी गुप्ता के पति और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र गर्ग पर उनके अपने ही कार्यालय में कातिलाना हमला कर दिया गया। शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक निजी सफाई एजेंसी के सुपरवाइजर ने अपने कुनबे के साथ मिलकर दफ्तर में धावा बोला और गाली-गलौज करते हुए सीधे सुरेंद्र गर्ग को निशाना बनाया। हमले के दौरान भारी वजनदार शीशे की वस्तु लगने से गर्ग की आंख लहूलुहान हो गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया।

लापरवाही की शिकायत पड़ी भारी, सुपरवाइजर ने पार की हदें

विज्ञापन

इस पूरे विवाद की जड़ में वार्ड की सफाई व्यवस्था और सुपरवाइजर की कार्यशैली रही। मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ नगर निवासी मोहित पीसीसी सफाई एजेंसी में बतौर सुपरवाइजर तैनात था, लेकिन वार्ड के लोग लगातार उसकी लापरवाही की शिकायतें पार्षद कार्यालय में कर रहे थे। सुरेंद्र गर्ग ने जनता की समस्याओं को देखते हुए एजेंसी से मोहित की जगह किसी अन्य जिम्मेदार व्यक्ति को नियुक्त करने को कहा था। इसी रंजिश को पालकर मोहित शुक्रवार शाम अपने भाई और अन्य सदस्यों के साथ गर्ग के किशनपुरा कार्यालय जा पहुंचा। चश्मदीदों की मानें तो हमलावर पहले से ही पूरी तैयारी के साथ आए थे और अंदर घुसते ही उन्होंने उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

दफ्तर में मौजूद स्टाफ से भी हाथापाई, आरोपी फरार

हमले के वक्त कार्यालय में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं और स्टाफ ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदतमीजी और हाथापाई की। सुरेंद्र गर्ग की आंख के पास गंभीर घाव होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के कई स्थानीय नेता और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। वार्ड-17 के निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।