Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat News: पानीपत पुलिस की बड़ी उपलब्धि: साइबर सेल ने बरामद किए खोए हुए 41 मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले

AAmandeep Singh
पानीपत पुलिस की बड़ी उपलब्धि: साइबर सेल ने बरामद किए खोए हुए 41 मोबाइल, मालिकों के चेहरे खिले
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। अक्सर मोबाइल खो जाने के बाद लोग उसे दोबारा पाने की उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन पानीपत की साइबर सेल टीम ने इस धारणा को गलत साबित कर दिखाया है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह (IPS) के कुशल मार्गदर्शन में साइबर सेल ने एक विशेष सर्च अभियान चलाकर जिले के विभिन्न हिस्सों से गुम हुए 41 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर इन फोन्स को उनके असली मालिकों के हवाले किया गया। अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर लोग हैरान भी थे और खुश भी।

विज्ञापन

85 हजार तक के महंगे फोन शामिल, तकनीक से कसा शिकंजा

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि बरामद किए गए इन 41 मोबाइल फोन्स की कुल बाजार कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है। इनमें साधारण फोन से लेकर 85 हजार रुपये तक के हाई-एंड स्मार्टफोन शामिल हैं।

ये वे फोन थे जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लोगों ने ‘हर समय पोर्टल’ और साइबर सेल में दर्ज कराई थी। साइबर सेल प्रभारी सब-इंस्पेक्टर हिमांशु की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और आईएमईआई (IMEI) नंबरों को लगातार ट्रैक किया, जिसके बाद इन फोन्स को ट्रेस करने में कामयाबी मिली।

“पुलिस आपकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए तत्पर”

हैंडओवर कार्यक्रम के दौरान एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन आज के दौर में केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि व्यक्ति की निजी जानकारी और मेहनत की कमाई का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पानीपत पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने, बल्कि आम जनता की संपत्ति की रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर है।

खोए हुए फोन को दोबारा पाकर वारिसानों ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। साइबर सेल की इस उपलब्धि ने पुलिस और पब्लिक के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।