Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat News: चाचा की लाश गाड़ी में डाल 190 KM घूमा भतीजा, फिर दोस्त को भी मार डाला

AAmandeep Singh
Panipat News: चाचा की लाश गाड़ी में डाल 190 KM घूमा भतीजा, फिर दोस्त को भी मार डाला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। हरियाणा के पानीपत और पंजाब के मोहाली (डेराबस्सी) को दहला देने वाले एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे कातिल को गिरफ्तार किया है, जिसने महज कुछ घंटों के भीतर दो पिस्तौल की गोलियों से दो जिंदगियां खत्म कर दीं। पानीपत के उग्राखेड़ी गांव के रहने वाले आरोपी साहिल मलिक के सिर पर खून का ऐसा नशा सवार था कि उसने पहले पंजाब जाकर अपने सगे चाचा राहुल की उनके ही दफ्तर में हत्या की। इसके बाद, वह कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए शव को अपनी सफारी गाड़ी में डालकर करीब 190 किलोमीटर दूर पानीपत ले आया, जहां उसने अपने एक राजदार दोस्त को भी मौत की नींद सुला दिया।

लोन और बेदखली का बदला: दफ्तर में घुसकर चाचा को दागीं गोलियां

विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह रोंगटे खड़े करने वाली है। दरअसल, करीब 20 साल पहले साहिल के पिता ने एक होम लोन लिया था, जिसे वे चुका नहीं पाए। तब साहिल के चाचा राहुल ने वह कर्ज चुकता कर पूरे परिवार को पैतृक घर से बाहर निकाल दिया था। बचपन से ही इस अपमान की आग में जल रहा साहिल बुधवार को पंजाब के डेराबस्सी स्थित घोलूमाजरा में अपने चाचा के दफ्तर पहुंचा। वहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद साहिल ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर राहुल को मौत के घाट उतार दिया। इस गोलीबारी में दफ्तर में बैठा सीताराम नाम का एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे उखाड़कर शव को गाड़ी में डालकर पानीपत की तरफ भाग निकला।

पानीपत पहुंचते ही दोस्त को दी दर्दनाक मौत, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

दिल्ली नहर बाईपास रोड पर पहुंचते ही शातिर साहिल ने अपने सैनी कॉलोनी निवासी दोस्त अंकुश अग्रवाल को फोन कर मौके पर बुलाया। अंकुश एक सीमेंट एजेंसी में अकाउंटेंट था और महज तीन महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था। परिजनों के मुताबिक, साहिल ने अंकुश के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर एक क्रेटा कार लोन पर ली थी, जिसके पैसों के लिए अंकुश लगातार उस पर दबाव बना रहा था। जब अंकुश सब्जी मंडी एरिया के पास साहिल से मिलने पहुंचा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। राज खुलने और लोन के तगादे से परेशान साहिल ने अंकुश के सिर में भी गोली मार दी और दोनों शवों को बुडशाम गांव के पास सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया।

भिगान टोल के पास दबोचा गया कातिल, सीआईए के हवाले

इस दोहरे हत्याकांड के बाद हरियाणा और पंजाब पुलिस अलर्ट पर थी। सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट के इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने मुस्तैदी दिखाते हुए गुरुवार दोपहर आरोपी साहिल को भिगान टोल के पास नाकाबंदी के दौरान दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर पानीपत की सिवाह नहर और बुडशाम रोड से खून से लथपथ दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं। पानीपत के डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि इस क्रूरतम अपराध को लेकर समालखा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीआईए-1 की तीन टीमें आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।